
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को दिल्ली स्थित बसपा अध्यक्ष मायावती से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मायावती से मिलकर उनकी माताजी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
13 नवंबर को हुआ था मायावती की मां का निधन
बता दें कि 13 नवंबर को बीएसपी सुप्रीमो मायावती की 92वें वर्षीय माता जी रामरती का ह्दयगति रुक जाने से निधन हो गया था। इससे पहले कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया था। प्रियंका ने अपने शोक संदेश में लिखा था मायावती की माताजी रामरतीजी के निधन का दुखद समाचार मिला हैं, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
दिल्ली स्थित मायावती के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को दिल्ली के त्यागराज मार्ग पर स्थित मायावती के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की। यूपी में पार्टी की खोई जमीन पाने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हरसंभव प्रयास कर रही हैं। इस कड़ी में रविवार को मायावती से मुलाकात कर उनकी मां के निधन पर शोक जताया।
सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया शोक
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर मायावती की मां के निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी ने अपने ट्वीट में लिखा कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माताजी रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!”
Published on:
14 Nov 2021 01:22 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
