26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश कुमार के अलावा ‘INDIA’ के ये बड़े नेता लड़ सकते हैं फूलपुर से लोकसभा चुनाव, सियासत हुई तेज

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थीं। हालांकि, इसी बीच ‘इंडिया’ गठबंधन के एक बड़े नेता के यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Oct 01, 2023

 Priyanka Gandhi contest Lok Sabha elections from Phulpur apart nitish kumar

नीतीश कुमार के अलावा प्रियंका गांधी फूलपुर लोकसभा से चुनाव लड़ सकती हैं।

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी पूरी कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी यूपी के सभी 80 लेकसभा सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं, ‘INDIA‘ गठबंधन बीजेपी के जीत का रथ रोकना चाहता है। इसी बीच प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरु हो गई। इसी वजह है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की।

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुर्मी समुदाय की बड़ी आबादी है। नीतीश कुमार भी इस जाति से आते हैं। जेडयू के नेताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार की मौजूदगी विपक्ष को यूपी में बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत गठबंधन बनाने में मदद मिलेगी। हालांकि इसी बीच इंडिया गठबंधन के एक बड़े नेता के चुनाव लड़ने की चर्चा हैं। ये नाम कोई और नही, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हैं।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, दीवार की सफाई करके 'स्वच्छता अभियान' में भाग लिया

प्रियंका गांधी के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अटकलें हुईं तेज
प्रियंका गांधी के पोस्टर फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों में भी लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है, ‘उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी’ इसके साथ पोस्टर के किनारे पर फूलपुर जीरो किलोमीटर का साइन बोर्ड भी लगाया गया है। पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीर भी लगाई गई है। फूलपुर जीरो किलोमीटर शाइन बोर्ड से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

सर्वे के बाद लगाए गए हैं पोस्टर
बताया जा रहा है कि ये पोस्टर प्रयागराज अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की तरफ से पोस्टर लगाया गया है। सियासी जानकारों की मानें तो आंतरिक सर्वे के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का यह पोस्टर लगाया है। उनका कहना है कि अगर प्रियंका गांधी फूलपुर से 2024 का चुनाव लड़ती हैं तो उनके लिए यह अच्छा साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसद रहे हैं। उन्होंने साल 1952, 1957 और 1962 में वहां से लगातार तीन आम चुनावों में जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: स्वक्षता अभियान पर बसपा सांसद दानिश अली ने पीएम मोदी से की बड़ी मांग, जानें क्या कहा?