
कांग्रेस महासचिव ने अनामिका शुक्ला को न्याय दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि तीन प्रमुख मांगें रखीं
लखनऊ. असली अनामिका शुक्ला (Anamika Shukla) के सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Sarkar) पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि इसे (Fake Teacher Case) भ्रष्टाचार की इंतिहा करार दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार को अनामिका शुक्ला के घर जाकर उनके पूरे परिवार से माफी मांगनी चाहिए। गरीबी की पीड़ा झेल रही अनामिका शुक्ला को पता भी नहीं था उसके नाम पर ये चल रहा है। यूपी सरकार और उनके शिक्षा विभाग (Basic Shiksha Vibhag) की नाक के नीचे चल रही लूट की व्यवस्था ने एक साधारण महिला को अपना शिकार बनाया। ये चौपट राज की हद है।
कांग्रेस महासचिव ने अनामिका शुक्ला को न्याय दिये जाने की मांग करते हुए कहा कि तीन प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें मानहानि का मुआवजा देने के साथ ही सरकारी नौकरी दी जाये। इसके अलावा अनामिका के पूरे परिवार को तुरंत सुरक्षा-व्यवस्था मुहैया कराई जाये।
सामने आई असली अनामिका शुक्ला
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों पर कई विद्यालयों में शिक्षिकाएं नौकरी कर रही थीं। मामला पता चलने पर असली अनामिका शुक्ला गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास गईं और दस्तावेज दिखाये। उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार हैं और कहीं नौकरी नहीं कर ही हैं। बीएसए ने पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
10 Jun 2020 12:58 pm
Published on:
10 Jun 2020 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
