28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्शन में प्रियंका गांधी, हटाए गए 7 जिला और शहर अध्यक्ष, अब इन्हें मिली कमान

संगठन सृजन अभियान की खुद निगरानी रिपोर्ट ले रहीं राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) काम न करने वालों को लगातार किनारे कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
एक्शन में प्रियंका गांधी, हटाए गए 7 जिला और शहर अध्यक्ष, अब इन्हें मिली कमान

एक्शन में प्रियंका गांधी, हटाए गए 7 जिला और शहर अध्यक्ष, अब इन्हें मिली कमान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के जरिए कांग्रेस प्रदेश में अपने पुराने वर्चस्व को स्थापित करने में लगी है। मुद्दों को भुनाने के साथ ही कांग्रेस पार्टी में ढीले रवैये के साथ काम करने वालों पर भी कड़ी नजर बनाए हुए हैं। संगठन सृजन अभियान की खुद निगरानी रिपोर्ट ले रहीं राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) काम न करने वालों को लगातार किनारे कर रही हैं। यही वजह है कि अभियान की समीक्षा के आधार पर उन्होंने सात जिला और शहर अध्यक्षों को बदल दिया गया है। सोमवार को पार्टी हाईकमान ने नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी।

काम की लगातार होगी समीक्षा

लोकसभा चुनाव 2019 व इससे पहले जितने भी चुनाव कांग्रेस हारी है, उनकी समीक्षा में यही बात सामने आई है कि पार्टी का जमीनी संगठन कमजोर है। यही वजह है प्रियंका गांधी ने बतौर प्रभारी यहां की जिम्मेदारी संभाली तो संगठन को सिरे से बदलने-संवारने में जुट गईं। कई दौर की स्क्रीनिंग के बाद सभी जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। उन्होंने साफ कर दिया कि लागातार काम की समीक्षा होगी। ऐसे में जो काम नहीं करेगा या जो कमजोर साबित होगा, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

यह हुए बदलाव

शहर (इकाई) नियुक्ति हटाए गए

लखनऊ शहर दक्षिण - दिलप्रीत सिंह - मुकेश सिंह चौहान
2. देवरिया जिला - रामजी गिरि - धर्मेंद्र सिंह सैंथवार
3. महराजगंज जिला - शरद सिंह बबलू - अवनीश पाल
4. जालौन जिला - राजीव नारायण मिश्रा - अनुज मिश्रा
5. कानपुर नगर ग्रामीण - अमित कुमार पांडेय - ऊषा रानी कोरी
6. उन्नाव जिला - आरती बाजपेयी - सुभाष सिंह
7. बुलंदशहर जिला - श्योपाल सिंह - टुक्कीमल खटीक

ये भी पढ़ें:कोरोना काल में स्कूल खुलने के पहले ही दिन बगैर मास्क के क्लास रूम में दिखाई दिए बच्चे, टीचरों ने पढ़ाना नहीं समझा मुनासिब

ये भी पढ़ें: बीएचयू में धरने पर बैठी महिला प्रोफेसर का आरोप, दलित होने की वजह से हो रहा उत्पीड़न, क्लास लेने से रोकते हैं अन्य शिक्षक