लखनऊ

Mukhtar के करीबी दो भाइयों की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त, गवाह की हत्या में पुलिस का एक्‍शन

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे उमेश सिंह और उसके भाई राजेश उर्फ राजन सिंह की तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली। दोनों भाइयों पर मऊ में 29 अगस्त 2009 को चर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह की हत्या का केस दर्ज है।

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari: चर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह की हत्या में पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी दो भाइयों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने उमेश सिंह और उसके भाई राजेश उर्फ राजन सिंह की तीन करोड़ की संपत्ति जब्त की है। मऊ के सराय लखनसी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में यह कार्रवाई हुई है। दोनों भाइयों पर मऊ में 29 अगस्त 2009 को चर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह की हत्या का केस दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, बेतवा अपार्टमेंट का फ्लैट उमेश सिंह और एमआई रसल कोर्ट अपार्टमेंट का फ्लैट उसके भाई राजेश उर्फ राजन सिंह के नाम से है। बुधवार दोपहर बाद मऊ व गोमतीनगर विस्तार पुलिस की संयुक्त टीम अपार्टमेंट पहुंची। डुग्गी पिटवाकर घोषणा की गई। फ्लैट को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

क्या था मामला

दरअसल, 29 अगस्त 2009 में मऊ थानाक्षेत्र में मन्ना सिंह ठेकेदार और राजेश राय की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में मुख्तार के साथ ही उमेश सिंह उसके राजेश उर्फ राजन सिंह और सुरेश सिंह आरोपित थे।

Updated on:
31 Aug 2023 09:06 am
Published on:
31 Aug 2023 09:05 am
Also Read
View All

अगली खबर