23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को राहुल गांधी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, अब इस संगठन को करेंगी मजबूत

रायबरेली विधायक अदिति सिंह को महिला कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी, बनीं जनरल सेक्रेटरी

2 min read
Google source verification
aditi singh

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को राहुल गांधी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, अब इस संगठन को करेंगी मजबूत

लखनऊ/रायबरेली. कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव घोषित किया गया है। पिछले काफी दिनों से चर्चा थी कि उन्हें महिला कांग्रेस में अहम पद मिलने वाला है। गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी गई। रायबरेली में उनके समर्थकों के बीच इसको लेकर काफी खुशी है। बता दें कि अदिति सिंह साल 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव जीत तक रायबरेली सदर से विधायक बनी है, जबकि इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं, 29 साल की अदिति ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

90 हजार से अधिको वोटों से दर्ज की थी जीत

बता दें कि रायबरेली सदर से अदिति ने 90 हजार से अधिको वोटों से जीत दर्ज की थी। अब उन पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी है। रायबरेली से विधायक होने के कारण उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता रहा है। प्रियंका गांधी के कारण ही उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है। वह प्रियंका गांधी को बचपन से जानती हैं और तभी से उन्हें अपना आइडल मानती हैं। अदिति फिलहाल इजरायल में हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई। वे महिलाओं से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगी और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगी।

महिला कांग्रेस को यूपी में मजबूत करने की चुनौती

यूपी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा। इसके अलावा पार्टी की स्थिति भी यूपी में अच्छी नहीं है। ऐसे में अदिति के लिए प्रदेश में संगठन को खड़ा करना आसान नहीं होगा। पिछले दिनों ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने संकेत दिए थे कि यूपी में जल्द ही महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद भरा जाएगा।

धोनी, अक्षय कुमार की फैन

राजनीति के अलावा अदिति को किताबें पढ़ना पसंद है। इसके अलावा जब भी समय मिलता है तो ड्राइविंग भी करती हैं। धोने उनके पंसदीदा खिलाड़ी हैं तो वहीं अक्षय कुमार पसंदीदा एक्टर। किसी वक्त पर दोनों उनके क्रश भी थे। दोनों ही नेशनल हीरो हैं। नेताओं में उन्हें शशि थरूर को पढ़ना पसंद हैं। इसके अलावा वह ट्विंकल खन्ना के लेख भी पढ़ती हैं।