18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raisin And Honey Benefits : महिलाएं किशमिश और शहद का एक साथ नियमित करें सेवन, इन समस्याओं से मिलेगी निजात

- शहद और किशमिश का कुछ दिनों तक रोजाना नियमित सेवन करने से महिलाओं को अपने आप में खुद दिखेंगे बदलाव

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Nov 26, 2020

2_9.jpg

लखनऊ. Raisins And Honey Benefits : किशमिश और शहद स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। लखनऊ के एक डॉक्टर का कहना है कि किशमिश और शहद (Raisins And Honey) अपने अलग-अलग गुणों के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन दोनों का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य के कई जबरदस्त फायदे हो सकते हैं। किशमिश पाचन तंत्र (Digestion System) को मजबूत करने से लेकर कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद हो सकता है। किशमिश (Raisins) स्वास्थ्य के लिए रामबाण है लेकिन अगर किशमिश में शहद मिलाकर सेवन किया करेंगे तो इसकी शक्ति दो गुनी हो सकती है। कई बार हम ऐसी चीजों से बेखबर होते हैं जो हमारे शरीर को काफी लाभ पहुंचा सकती हैं। किशमिश और शहद (Honey And Raisins) को मिलाकर खाने से कई तरह के लाभ होते हैं।

किशमिश और शहद एक साथ खाने के फायदे

1. आपको सर्दियों के मौसम में किशमिश और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है। खासकर महिलाओं को शारीरिक कमजोरी का ज्यादा सामना करना पड़ता है। ऐसे में शहद और किशमिश का कुछ दिनों तक रोजाना नियमित सेवन करने से महिलाओं को अपने आप में खुद बदलाव दिखने लग जाएगा।

2. महिलाओं के लिए किशमिश के साथ शहद मिलाकर खाना काफी लाभकारी साबित हो सकता है। खासकर महिलाओं में हार्मोन को बढ़ाने में यह मिश्रण काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। किशमिश और शहद टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह हार्मोन महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए भी जाना जाता है।

3. महिलाएं रोजाना शहद और किशमिश का सेवन करें। रात को सोने से पहले किशमिश के साथ शहद का सेवन करने से शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

4. माना जाता है कि किशमिश और शहद में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। महिलाओं में कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। एक स्टडी के मुताबिक शहद और किशमिश दोनों में एंटी कैंसर एलीमेंट्स पाए जाते हैं। एंटी कैंसर एलीमेंट्स शरीर के किसी भी अंग में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मददगार होता है।.

5. हेल्दी शरीर के लिए कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना जरूरी होता है। बॉडी में मसल्स और सेल्स को मजबूत करने के लिए शहद और किशमिश काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज के साथ शहद और किशमिश का सेवन करेंगे तो महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।