25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजय रथ पर सवार राजा भैया एक बार फिर करेंगे साइकिल की सवारी?

यूपी की राजनीति में अपनी खास जगह रखने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी का सहयोगी दल हो सकते हैं। सपा के शीर्ष नेतृत्व और रघुराज प्रताप सिंह के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। इस पर जल्द फैसला हो सकता है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Oct 20, 2021

raja_with_akhilesh.jpeg

,,

लखनऊ.(प्रशांत मिश्रा) समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके कुंडा विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह विधानसभा चुनाव 2022 में एक बार सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नाम से अपनी पार्टी बनाने वाले राजाभैया यूपी की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। अपनी पार्टी बनाने से पहले राजाभैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा से लगातार निर्दलीय जीतते आ रहे हैं। न केवल सपा बल्कि भाजपा की सरकार में भी राजाभैया मंत्री रहे हैं। प्रतापगढ़ की राजनीति में राजाभैया का अच्छा खासा दबदबा है।

सपा की सरकार में राजाभैया शामिल थे। बाद में यह सपा से दूरियां बना लिए थे। लोकसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह की भाजपा के साथ गठबंधन की बात चली थी। लेकिन गठबंधन नहीं हुआ। अब विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर रघुराज प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी का सहयोगी दल हो सकते हैं। रघुराज प्रताप सिंह के एक करीबी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता और रघुराज प्रताप सिंह के बीच गठबंधन को लेकर बात चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो रघुराज प्रताप सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में होंगे।

लोकसभा चुनाव में दो प्रत्याशियों की हुई थी हार

लोकसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते हैं लेकिन बात नहीं बनी। रघुराज प्रताप सिंह ने दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह और कौशांबी से शैलेंद्र कुमार को। लेकिन इन दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था। विजय रथ पर सवार हैं रघुराज प्रताप सिंह लोकसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी 'जनसत्ता दल लोकतांत्रिक' बनाने वाले रघुराज प्रताप सिंह को भले ही लोकसभा चुनाव में कामयाबी न मिली हो लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रघुराज प्रताप सिंह बहुत सक्रिय हैं। अभी रघुराज प्रताप सिंह विजय रथ यात्रा निकालकर अपनी पार्टी की मजबूती का प्रयास कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी रघुराज प्रताप सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए लखनऊ में भव्य रैली का आयोजन किया था।

विजय रथ यात्रा का तीसरा चरण 26 से

विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करने के लिए रघुराज प्रताप सिंह विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। अब तक कई जिलों की यात्रा कर चुके रघुराज प्रताप सिंह 26 व 27 अक्टूबर को तीसरा चरण शुरू कर रहे हैं। तीसरे चरण के तहत 26 अक्टूबर को विजय रथ यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी। जो औरैया, इटावा, फिरोजाबाद होते हुए आगरा पहुंचेगी। 27 अक्टूबर को विजय रथ यात्रा आगरा से शुरू होगी जो मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ बुलंदशहर होते हुए नोएडा पहुंचेगी। विजय रथ यात्रा के दौरान राजा भैया के काफिले में लगभग 500 गाडिय़ां होगीं। जबकि, रघुराज प्रताप सिंह अपनी वाइट कलर की लैंड क्रूजर से विजय रथ यात्रा में शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग