
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक्सिस बैंक से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बैंक मैनेजर आकर्षण दीक्षित पर महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नजदीकी थाने में इनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।
पुलिस का कहना है युवती एक्सिस बैंक में टेली कॉलर का काम करती है। इनका घर त्रिवेणीनगर तृतीय इलाके में स्थित है। युवती का आरोप है कि आकर्षण दीक्षित ने उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
युवती जब अक्टूबर में गोरखपुर जा रही थी, तब इस पर आकर्षण ने भी साथ चलने की बात कही और दोनों साथ गए। मामला यह है कि गोरखपुर के बबीना होटल में आकर्षण ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया। पीड़िता ने शनिवार को गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज कराया।
एसएसआई सतीश कुमार सिंह का कहना है कि वारदात का स्थल गोरखपुर है। इसलिए मामले की जाँच को गोरखपुर ट्रांसफर किया जाएगा।
Updated on:
22 Nov 2022 08:24 pm
Published on:
22 Nov 2022 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
