12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, नौकरानी के पति ने ही सीने में मारा गोली…विदेश में है बेटा, अलग रहती है पत्नी

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में सेवानिवृत्त इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा की मंगलवार को घर की नौकरानी के पति मनोज पांडेय ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ही मुहल्ले वालों ने फौरन पुलिस को सूचना दे दी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

anoop shukla

Sep 09, 2025

यूपी न्यूज, लखनऊ न्यूज

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर की हत्या

लखनऊ के मडियांव थानाक्षेत्र के दिलकश बिहार में रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा की उनकी नौकरानी के पति ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी उनके घर में घुसकर अपनी ही दोनाली बंदूक से गोली मार दिया, गोली लगते ही वृद्ध की तड़पकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

नौकरानी के पति ने रिटायर्ड इंजीनियर के सीने में उतारी गोली

इंजीनियर के हत्या की खबर मिलते ही घर पहुंचे उनके भतीजे नितिन मिश्रा ने बताया कि चाचा PWD से AE पद से रिटायर हुए थे, चाची लखनऊ में ही उनसे अलग रहती थीं वह प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हैं। बेटा अनुज अमेरिका में जॉब करता है। मृतक बीते कई सालों से अकेले ही रह रहे थे। घर का काम करने के लिए उन्होंने रमा देवी को रखा था। पुलिस के मुताबिक, रामा देवी तीन दिन से अरुण कुमार के घर पर रुकी थी। आरोपी मनोज पांडेय बीकेटी थाना क्षेत्र के भैंसमऊ क्रॉसिंग का रहने वाला है और गॉर्ड की नौकरी करता है। उसके पास दुनाली लाइसेंसी बंदूक है। उसी से अरुण को गोली मार दिया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद ही मुहल्ले वालों ने फौरन पुलिस को सूचना दे दी। मनोज की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।