4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार में मुख्य सचिव रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पाण्डेय बने निर्वाचन आयुक्त

आयोग के तीन सदस्यी कमीशन में खाली चल रहा था एक पद। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी (Retired IAS Officer) अनूप चंद्र पाण्डेय (Anup Chandra Pandey) काे बनाया गया निर्वाचन आयुक्त। फरवरी 2024 तक रहेगा कार्यकाल।

2 min read
Google source verification
ec Anup Chandra Pandey

ईसी अनूप चंद्र पाण्डेय

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. पूर्व आईएएस अधिकारी (Retired IAS Officer) और उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पाण्डेय (Anup Chandra Pandey) नए इलेक्शन कमिश्नर (Election Commissioner) होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में सुनील अरोरा का कार्यकाल खत्म होने के बाद निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त चल रहा था। तीन सदस्यीय कमीशन में एक पद खाली था जिसपर अब अनूप चंद्र पाण्डेय की नियुक्ति की गई है।


1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस हैं

नए निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय का जन्म 15 फरवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने मैकेनिक इंजीनियरिंग से बीटेक और मेटेरियल मैनेजमेंट से एमबीए किया है। साथ ही उन्होंने प्राचीन इतिहास में डॅक्टरेट भी किया है। वह 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस हैं।


योगी सरकार ने दिया था सेवा विस्तार

नए ईसी (EC) 62 साल के डाॅ. अनूप चंद्र पाण्डेय 2018 में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए थे। फरवरी 2018 में लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया था। समिट के सफल आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जाती है। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी आदि दूसरी योजनाओं में इनके अहम रोल को देखते हुए योगी सरकार ने उन्हें 6 माह का सेवा विस्तार दिया था। वह फरवरी 2019 में रिटायर होने वाले थे, जिसके बाद यूपी की योगी सरकार ने केन्द्र की सहमति से उनका कार्यकाल छह माह के लिये बढ़ा दिया था। वह अगस्त 2019 में रिटायर हुए। रिटायर होने के पहले वह इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास आयुक्त के तौर पर काम कर चुके हैं।


2014 लोकसभा चुनाव तक होगा कार्यकाल

नए निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव तक होगा। उनका कार्यकाल फरवरी 2024 तक तीन साल से कुछ ही कम होगा। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसके पहले ही निर्वाचन आयुकत की नियुक्ति कर दी गई है।