8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रालोद उपाध्यक्ष ने अखिलेश से मुलाकात के बाद दिया बड़ा बयान, गठबंधन में मिलने वाली सीटों के सवाल पर कहा यह

महागठबंधन की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच काफी देर तक सपा कार्यालय में मुलाकात हुई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 08, 2019

Jayant Akhilesh

Jayant Akhilesh

लखनऊ. महागठबंधन की चर्चाओं के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच काफी देर तक सपा कार्यालय में मुलाकात हुई। करीब दो घंटे की बैठक के बाद जयंत कार्यालय से बाहर आए। उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और सकारात्मकता की मुस्कान दिखीं, जिसके बाद जयंत ने मुलाकात के कुछ अंश बताए, साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर वे हमलावर दिखे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बेटे की शादी पक्की, लखनऊ में इस शुभ दिन होगा विवाह, राजनीति व बॉलीवड की हस्तियां करेंगी शिरकत

सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा यह-

मुलाकात के बाद आरएलडी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि अखिलेश जी के साथ बातचीत अच्छी हुई। राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। आगे क्या होना चाहिए इस पर भी उनसे चर्चा हुई। जयंत चौधरी बोले कि देश की दिशा और दशा पर साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नाकामियों पर भी चर्चा हुई हैं। उनसे पूछा गया कि क्या गठबंधन में रालोद को मिलने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सीटों की बेचैनी मीडिया को है, सारी बाते साफ होंगी, सस्पेंस बनायें रखे। आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किए जा रहे महागठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को यूपी की 2 से 3 सीटें दिए जाने की बात चल रही है।

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में कही बहुत बड़ी बात, गृहमंत्री ने भी जताई सहमति

भाजपा पर किया हमला-

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का तो एजेंडा ही रहता है कि मुद्दों को छोड़ दें। हल ना निकाले और किसी भी चीज का निष्कर्ष भी ना निकाले। कोई भी घोषणा का क्रियान्वयन नहीं होता है। शिगूफा छोड़ दिया है। सीबीआई, ज्यूडीशियरी, मीडिया जो संस्थाओं का दायरा था, संस्थाओं को चलाने वाले की जो हिम्मत थी, जो लोकतंत्र के लिए आवश्यक था, उन सब व्यवस्थाओं को भारतीय जनता पार्टी ने ध्वस्त कर दिया है।