29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB : रेलवे भर्ती बोर्ड ने निकाली ग्रुप डी के 90,000 पदों पर भर्तियां, जानें कितना मिलेगा वेतन

RRB : रेलवे भर्ती बोर्ड RRB Group - D और असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के लगभग 90,000 पदों पर भर्तियां की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 19 Feb 2018, 10:59 AM IST

Railway Recruitment

RRB : रेलवे भर्ती बोर्ड RRB Group - D और असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के लगभग 90,000 पदों पर भर्तियां की जा रही है। सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के लिए यह पहला मौका है कि उनके भविष्य को देखते हुए ग्रुप डी की भर्ती अब रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की बजाय रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा की जा रही हैं। यूपी सहित पूरे देश के 16 आरआरबी द्वारा कुल 89,409 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ग्रुप डी के पदों की मासिक आय 19,900 से 63,200 रुपए है। वहीं असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए 18,000 से 56,900 रुपए है। ग्रुप डी के सभी पदों में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। रेलवे भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2018 है।

भर्ती को दो भागों में बांटा गया

आरआरबी भर्ती में लगभग 90,000 पदों दो भागों में बांटा गया है। पहला RRB Group - D और दूसरा असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन। आरआरबी ग्रुप डी में कुल पदों की संख्या 62,907 है और असिस्टेंट लोको पायलट में कुल पदों की संख्या 26,502 है।

रेलवे भर्ती में ग्रुप डी इतने पद

Indian Railway Board (RRB) ने लंबे समय बाद अब ग्रुप डी के 62,907 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए Helper Electric, Helper power, Helper train lighting , Helper TRD, Helper TRS, Helper Bridge, Helper Workers, Helper signal, Helper Tele communication, Track maintainer, Porter, Assistant Points Man आदि के 62,907 पदों पर पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास एवं ITI पास जरूरी

भारतीय रेलवे बोर्ड (RRB) ने अधिकांश पदों में उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास एवं ITI पास मांगी है। भारतीय रेलवे बोर्ड इस भर्ती की परीक्षा को ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि रेलवे भर्ती की परीक्षा कराई जाएगी। रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा तिथि अप्रैल माह में निर्धारित की जाएगी।

इतनी आयु के उम्मीदवार ही कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय रेलवे बोर्ड के उपरोक्त पदों पर 18 से 31 वर्ष की आयु के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। वहीं असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर उम्मीदवार 5 मार्च तक ही आवेदन कर पाएंगे। उनकी उम्र सीमा 18 साल से 28 साल के बीच रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से ही किया जाएगा। Indian Railway Board के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा में केवल मैरिट के आधार पर ही सफल अभ्यर्थी ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

किन पदों पर कितना वेतन

ग्रुप डी के पदों की मासिक आय 19,900 से 63,200 रुपए है। वहीं असिस्टेंट लोको पायलट के पदों के लिए 18,000 से 56,900 रुपए है। वहीं उम्मीदवार वैकेंसी से संबंधी रेलवे भर्ती की अधिक जानकारी के लिए Indian Railway Board (RRB) की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।