1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड: शिक्षकों के तबादले की नियमावली बदलेगी, हजारों गुरुजनों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड में शिक्षकों को अंतरमंडलीय ट्रांसफर का लाभ देने के लिए शिक्षा महकमा नियमावली में बदलाव करने जा रहा है। इससे शिक्षकों को बड़ा लाभ मिलेगा। राज्य में लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Dec 29, 2023

education_department.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

राज्य के मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने पूर्व में इसके निर्देश दिए थे। नियमावली में अंतरमंडलीय तबादले का प्रावधान होने से शिक्षा विभाग को तबादला एक्ट के कठोर नियम से भी छूट मिल जाएगी। अंतर मंडलीय तबादले शिक्षा विभाग में बड़ा मुद्दा रहा है। खासतौर पर एलटी शिक्षक इसकी वजह से अधिक प्रभावित हैं। इधर, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने नियमावली में संशोधन प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है।

सख्त प्रावधान बन रहे थे बांधा
एक्ट में अंतरमंडलीय तबादले के संबंध में सख्त प्रावधान होने से इस श्रेणी में तबादलों की राह बंद पड़ी है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व ये मामला तबादला एक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति के सामने आया था।

एक हजार शिक्षक सीधे होंगे लाभान्वित
बेसिक और माध्यमिक स्तर पर राज्य में करीब एक हजार शिक्षक अंतर जिला और मंडल तबादले की मांग पर मुखर हैं। एक्ट में संशोधन होने के बाद इन शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।