13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव के बिगड़े बोल, कहा- देश की बागडोर चाय बेचने वाले को दोगे तो…

Samajwadi Party News: सपा नेता आदित्य यादव ने कहा कि सरकार को सीधा फायदा देने वाली संस्थाओं को बेचा जा रहा है। देश की धरोहरों को गिरवी रख दी गई है। किसान से लेकर नौजवान तक भारत देश का हर व्यक्ति कर्ज में डूबा है।

2 min read
Google source verification
aditya_yadav.jpg

aditya_yadav

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप सिलसिला जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि यदि आप देश की बागडोर चाय बेचने वाले को दोगे तो बेचने वाला तो बेचेगा ही कमाकर नहीं लाएगा। इसके साथ ही आदित्य यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो लाखों का कर्जा लिया है उसे चुकाने का काम जनता को करना पड़ेगा।

बीजेपी चुनाव जीतते बदल देगी संविधान

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आदित्य यादव ने कहा विपक्षी दल करो या मरो की स्थिति में हैं। यदि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर ली तो बाबा साहेब के बनाए हुए संविधान को भी खत्म करने की कोशिश होगी। आदित्य यादव ने आगे कहा कि रेलवे से लेकर एयरपोर्ट तक बेचा जा रहा है। आप अपने देश की बागडोर जब चाय बेचने वालों के हाथ में दोगे तो चाय बेचने वाला देश बेचेगा ही कमा कर घर नहीं ले जाएगा।

यह भी पढ़ें: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी की 40 स्टार प्राचारकों की लिस्ट, PM Modi और CM योगी समेत इन नेताओं के नाम शामिल

वह संस्थाएं जो सरकार को सीधा फायदा देती हैं उन्हीं को बेचा जा रहा है। देश की धरोहर गिरवी रख दी गई है। किसान से लेकर नौजवानों तक भारत देश का हर व्यक्ति कर्ज में डूबा है। देश तानाशाही की तरफ जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने कभी भी जनता का साथ नहीं छोड़ा है। समाजवादी पार्टी की प्रदेश में जब-जब सरकार बनी उस समय किसानों के हित में नेताजी ने काम किया।

बीजेपी में सबसे ज्यादा परिवारवाद

आदित्य यादव के इस बयान को चाय बेचने वालों के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। इस आरोप पर जवाब देते हुए आदित्य यादव ने कहा कि उन्होंने किसी चाय बेचने वाले का अपमान नहीं किया है। उनका यह आरोप सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हैं। इसके साथ ही आदित्य यादव ने परिवारवाद के आरोपों पर कहा कि हमसे ज्यादा परिवारवाद भारतीय जनता पार्टी में है।