26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नहीं पहुंचे मुलायम-शिवपाल, गठबंधन पर रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रो रामगोपाल यादव ने गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Jul 2018, 2:59 PM IST

Samajwadi party national executive meeting

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में नहीं पहुंचे मुलायम-शिवपाल, गठबंधन पर रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक खत्म हो गई। बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, उपाध्यक्ष किरनमय नंदा और राज्ससभा सांसद जया बच्चन सहित बड़ी संख्या में दिग्गज सपाई मौजूद रहे। लेकिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री आजम खान नहीं पहुंचे। शिवपाल यादव भी नहीं दिखे, क्योंकि वह कार्यकारिणी में शामिल नहीं है। सपा की इस अहम बैठक से मुलायम और आजम खान के नदारद रहने को लेकर यूपी के सियासी गलियारों में तमाम तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है।

सपा प्रवक्ता व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग से मांग करेगी कि लोकसभा चुनाव बैलट पेपर से करवाये जाएं। उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग ने उनकी बात नहीं मानी तो वह दूसरे दलों से बात करेंगे और फिर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में गठबंधन करने का अधिकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिया गया है। अब वही गठबंधन की सीटों की रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी वह संभल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

कार्यकारिणी की बैठक
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जहां पार्टी की ओर राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव रखा जाएगा, वहीं पार्टी आगामी चुनावों को लेकर रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी। साथ ही गठबंधन को लेकर साफ होगा कि समाजवादी पार्टी का गठबंधन पर क्या रुख है। सीटों के बंटवारे का गणित क्या रहेगा। साथ ही समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।

मध्य प्रदेश पर खास फोकस
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्य में होने वाले चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं, हाल ही में वहां का दौरा भी कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग