26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SP Candidate List 2024 Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

SP Candidate List 2024 Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Mar 15, 2024

akhilesh_yadav.jpg

akhilesh yadav

SP Candidate List 2024 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सपा ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। सूची में सपा ने भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी तीसरी लिस्ट में 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार और एक सीट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए खाली छोड़ दी है। सपा ने भदोही सीट टीएमसी के लिए खाली छोड़ी है, इसके साथ ही सपा ने नगीना सीट से भी अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election dates 2024: यूपी में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संभव, कल होगा ऐलान


इससे पहले सपा ने अपनी पिछली दो उम्मीदवारों की सूची में 37 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।