24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: कन्नौज, आजमगढ़ या फिरोजाबाद से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अखिलेश यादव ने दिया सियासी संकेत

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी की करहल विधानसभा से विधायक है। हालांकि, इससे पहले वह कन्नौज, फिरोजाबाद और आजमगढ़ से सांसद भी रह चुके हैं। एक बार फिर अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Aug 20, 2023

akhilesh_yadav_.jpg

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। ऐसे में सभी दलों की नजर यूपी पर है। दरअसल यूपी में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। वहीं, विपक्ष दल बीजेपी को हराने के लिए INDIA नाम का एक गठबंधन बनाया है।

माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के बाद यूपी में लोकसभा चुनाव दिलचस्प होने वाला है। इसी बीच यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सियासी संकेत दिया है। अखिलेश यादव ने आज तक के एक कार्यक्रम में ने ये संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें: घोसी उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर प्रचार के दौरान फेंकी गई स्याही, 5 सितंबर को होगी वोटिंग
लोकसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे अखिलेश यादव?

लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव लड़ना चाहिए और यह पार्टी तय करेगी। जब अखिलेश यादव से पूछा कि क्या वह कन्नौज या आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी, लेकिन अखिलेश ने कहा कि दिल घर और अपनापन कई लोकसभा सीटों पर है। हालांकि ये सब पार्टी आखिरी वक्त पर तय करेगी।

साल 2022 विधानसभा चुनाव में मिली हार पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम लोग विधानसभा चुनाव बेइमानी से हारे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोगों का वोट काटा गया। जिन लोगों ने 2019 के चुनाव में वोट डाले थे उनके वोट 2022 में डिलीट कर दिए गए। इसलिए ये लोग 2022 का चुनाव बेइमानी और चोरी से जीते हैं। इस मामले में हमने चुनाव आयोग से शिकायत की लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

करहल से विधायक हैं अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी की करहल विधानसभा से विधायक है। हालांकि, इससे पहले वह कन्नौज, फिरोजाबाद और आजमगढ़ से सांसद भी रह चुके हैं। अब एक बार फिर अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है। माना जा रहा है कि वह आजमगढ़ या कन्नौज किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- नीतियों से भटकी हुई है सपा