
यूपी में जल्द होगी 4000 लेखपालों की भर्ती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जल्द ही लेखपालों के 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी मंजूरी दे दी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजस्व परिषद में लेखपाल के करीब 4000 पदों पर भर्ती होगा। राजस्व परिषद से लेकर इन भर्तियों का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है। कैबिनेट मंजूरी के बाद राजस्व परिषद भर्ती के संबंध में आयोग को प्रस्ताव भेजेगा।
समाजवादी सरकार में लेखपाल के पदों पर भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के पास था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उच्च स्तर पर राजस्व परिषद से इन भर्तियों का अधिकार लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देने का विचार हुआ। राजस्व परिषद ने इसके आधार पर प्रस्ताव बनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मंजूरी के लिए भेजा है। वहां से इसमें कुछ जरूरी संशोधन के साथ लेखपाल पद की अर्हता के साथ कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद ही यह तय नहीं हो सका की भर्ती राजस्व परिषद करेगा या फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।
राजस्व विभाग में इस संबंध में नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर की अर्हता जोड़ते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। सूत्रों का कहना है कि इसके आधार पर संबंधी प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी गई है। आयोग भर्ती में धांधली रोकने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ परीक्षा तैयार करने की तैयारी कर रहा है।
Published on:
09 Jul 2018 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
