26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी सचिवालय में निकलने वाली हैं 700 चपरासियों की नौकरी

उत्तर प्रदेश सचिवालय में जल्द ही 700 चपरासियों यानी अनुसेवकों की नौकरियां निकलने वाली हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Oct 27, 2017

lucknow

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सचिवालय में जल्द ही 700 चपरासियों यानी अनुसेवकों की नौकरियां निकलने वाली हैं। इस पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। उप्र शासन ने अनुसेवकों की भर्ती में पारदर्शिता लाने के लिए यह बदलाव किया है। सचिवालय अनुसेवक पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गयी है। पहले अनुसेवकों की भर्ती इंटरव्यू के बाद कर ली जाती थी। अब भर्ती लिखित परीक्षा के आधार की जाएगी।

यह भी पढ़ें - दिसंबर में होगी दरोगा भर्ती परीक्षा, इस तारीख को होगा एग्जाम!

अनुसेवकों के 700 पद रिक्त हैं

सचिवालय में अनुसेवकों के करीब 12सौ पद स्वीकृत हैं। तमाम अनुसेवकों के सेवानिवृत्त होने और भर्ती नहीं होने से वर्तमान में करीब 700 पद रिक्त हैं। सेवा नियमावली में बदलाव के बाद रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

नियमावली में किया गया बदलाव

सचिवालय अनुसेवक की भर्ती के लिए प्रशासन विभाग सेवा नियमावली में ब?ा बदलाव कर रहा है। कार्मिक विभाग द्वारा 31 अगस्त को जारी शासनादेश के पैटर्न पर सेवा नियमावली में यह बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें - UP Board 2018 की स्कीम हुई फाइनल, जानिए कब से होंगे शुरू और कब आएंगे रिजल्ट!

अभी तक ऐसे होती थी भर्तियां

सूत्रों के मुताबिक अब तक सचिवालय अनुसेवक भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता पांचवीं पास होना है। इसके बाद साक्षात्कार के आधार पर भर्तियां की जाती रही हैं। सेवा निमयावली में हो रहे बदलाव के बाद 10 वीं पास होना जरूरी होगा। इसके साथ ही लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें - पूर्व मेयर के कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, धुंऐ के चलते इलाके में मचा कोहराम

सचिवालय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सेवा नियमावली में बदलाव का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। बहुत जल्द ये बदलाव हो जाएंगे।

नियमावली में बदलाव का यह फायदा होगा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी हो जाएगी।