लखनऊ

Sarkari Naukri: 12वीं पास के लिए 709 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri: UPSSSC वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक ने कुल 709 पदों पर भर्ती निकाली है। इंटरेस्टेड कैंडिडेट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल…

less than 1 minute read
Sep 13, 2023

सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं/युवतियों के लिए नई खुशखबरी है। UPSSSC वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 709 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। कैंडिडेट को यह सुझाव है कि अप्लाई करने से पहले एक बार भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें। ध्यान रहे गलत भरा हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कब से कर सकते हैं अप्लाई?
UPSSSC की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट 20 सिंतबर 2023 से अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अक्टूबर 2023 तक रहेगी, जबकि एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 17 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

यह भी पढ़ें: पंक्चर बनाने वाले का बेटा बना जज, PCS-J की परीक्षा में लहराया परचम

पदों की डिटेल
वन रक्षक के कुल 693 पदों के लिए एप्लीकेशन लिए जाएंगे। इसमें 189 पद SC, 97 पद OBC, 69 पद EWS और 5 पद ST वर्ग के लिए रिजर्व हैं, जबकि 333 पद अनरिजर्व हैं। वहीं वन्य जीव रक्षक के कुल 16 पदों में से 8 पद General जबकि तीन पद SC, 4 OBC, 1 EWS के लिए रिजर्व हैं।

आयु सीमा
कैंडिडेट की मिनिमम आयु 18 साल जबकि मैक्सिमम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के लिए आयु सीमा में छूट के लिए अलग नियम है।

कौन कर सकता है अप्लाई?
अप्लाई करने के इंटरेस्टेड कैंडिडेट का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th पास करना जरूरी है। साथ ही प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल सेवा, NCC B प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट या किसी खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व करन वालो को प्रेफरेंस मिलेगी। बता दें कि भर्ती के लिए केवल Preliminary Qualifying Examination 2022 वाले ही एलिजिबल होंगे।

Updated on:
13 Sept 2023 12:27 pm
Published on:
13 Sept 2023 12:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर