फोटो संग शुभकामनाएं
सामान्य स्कूल बस्तों से इतर ये बस्ते आकर्षक ढंग से तैयार कराए गए हैं। मुख्य बस्ते में मजबूत चैन लगी है, वहीं पेंसिल बॉक्स व अन्य सामान रखने के लिए अलग से चैन लगी एक पॉकेट बनाई गयी है। मुख्यमंत्री की बड़ी सी फोटो के साथ खूब पढ़ो, खूब बढ़ो लिखकर शुभकामनाएं दी गयी हैं। स्कूलों में बस्ते पाकर बच्चे प्रफुल्लित भी दिखे।