2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omicron symptoms : अगर ओमिक्रॉन के ये 20 लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डाक्टर से करें सम्पर्क

रोजाना कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant symptoms) की बढ़ती संख्या से जनता में एक दहशत है। पर घबराए नहीं सिर्फ अलर्ट रहें। और अगर ये 20 लक्षण लक्षण दिखें तो तुरंत ही डाक्टर से सम्पर्क करें। ब्रिटेन में हुई एक स्टडी के अनुसार ओमिक्रॉन के मरीजों में लक्षण अलग-अलग तरीके से नजर आते हैं। ओमिक्रॉन के इन सभी 20 लक्षणों के बारे में जानें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Jan 2022, 2:52 PM IST

Omicron symptoms : अगर ओमिक्रॉन के ये 20 लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डाक्टर से करें सम्पर्क

Omicron symptoms : अगर ओमिक्रॉन के ये 20 लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डाक्टर से करें सम्पर्क

यूपी में कोरोना वायरस अपडेट बहुत खतरनाक होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14,803 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस वक्त देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अकेले 1,01,114 ऐक्टिव केस है। रोजाना कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant symptoms) की बढ़ती संख्या से जनता में एक दहशत है। पर घबराए नहीं सिर्फ अलर्ट रहें। और अगर ये 20 लक्षण लक्षण दिखें तो तुरंत ही डाक्टर से सम्पर्क करें। ब्रिटेन में हुई एक स्टडी के अनुसार ओमिक्रॉन के मरीजों में लक्षण अलग-अलग तरीके से नजर आते हैं। ओमिक्रॉन के इन सभी 20 लक्षणों के बारे में जानें।

ओमिक्रॉन के 20 लक्षण

स्टडी के अनुसार ओमिक्रॉन के 20 लक्षण (20 Omicron symptoms) कुछ प्रकार हैं। सिरदर्द, नाक बहना, थकान, छींक आना, गले में खराश, लगातार खांसी, कर्कश आवाज, ठंड लगना या कंपकंपी, बुखार, चक्कर आना, ब्रेन फॉग, सुगंध बदल जाना, आंखों में दर्द, मांसपेशियों में तेज दर्द, भूख ना लगना, सुगंध महसूस ना होना, छाती में दर्द, ग्रंथियों मे सूजन, कमजोरी, स्किन रैशेज।

यह भी पढ़ें : ट्रिपल फोर रोकेगा यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण

तेज गति से दिखाई देते है ओमिक्रॉन के लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा की तुलना में तेज गति से दिखाई देते है और इनका इनक्यूबेशन पीरियड (incubation period) भी कम होता है। ओमिक्रॉन के मरीजों में संक्रमित होने के 2 से 5 दिनों के बाद लक्षण नजर आते हैं। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के लक्षण कम दिनों तक रहते हैं। यानी ये जितनी तेजी से दिखाई देते है, उतनी ही तेजी से चले जाते हैं। ज्यादातर लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण 3 से 5 दिनों तक रहते हैं।

यह भी पढ़ें : यूपी में कोरोनावायरस की रफ्तार तेज नए पॉजिटिव केस जानकर उड़ जाएंगे होश, सावधान रहें

कोरोना के आंकड़ों में कुछ कमी आई

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में कोरोना के आंकड़ों में कुछ कमी आई है। साथ ही डिस्चार्ज मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को प्रदेश में 15,622 नए मरीज मिले थे जबकि इसी अवधि में रिकॉर्ड 12,402 संक्रमित मरीज कोरोना की तीसरी लहर में ठीक हुए थे। बीते 24 घंटों में 2,08,308 कोरोना टेस्ट किए गए थे। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 14,803 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि इस अवधि में 20191 मरीज डिस्चार्ज हुए है।