scriptUP coronavirus fast Knowing new positive cases blow senses Be careful | यूपी में कोरोनावायरस की रफ्तार तेज नए पॉजिटिव केस जानकर उड़ जाएंगे होश, सावधान रहें | Patrika News

यूपी में कोरोनावायरस की रफ्तार तेज नए पॉजिटिव केस जानकर उड़ जाएंगे होश, सावधान रहें

locationलखनऊPublished: Jan 10, 2022 08:40:45 pm

यूपी में बीते 24 घंटों में 8334 नए कोरोनावायरस संक्रिमितों की पुष्टि हुई है। वर्तमान में यूपी में एक्टिव केस की कुल संख्या 33,946 है, इनमें 33,563 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान 335 कोरोना से ठीक भी हुए। राजधानी लखनऊ में सोमवार को 1155 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

coronavirus
coronavirus
लखनऊ. यूपी में बीते 24 घंटों में 8334 नए कोरोनावायरस संक्रिमितों की पुष्टि हुई है। वर्तमान में यूपी में एक्टिव केस की कुल संख्या 33,946 है, इनमें 33,563 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान 335 कोरोना से ठीक भी हुए। राजधानी लखनऊ में सोमवार को 1155 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 21.39 करोड़ से अधिक कोविड टीकाकरण, 9.48 करोड़ से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोनावायरस अपडेट (Coronavirus Update) दिया। प्रदेश में 09 जनवरी को एक दिन में कुल 12,01,597 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 2,49,079 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोगों को पहली डोज 13,23,06,731 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 89.75 प्रतिशत है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.