2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update : ट्रिपल फोर रोकेगा यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण

टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी पहले पायदान पर काबिज है। अब तक प्रदेश में 09 करोड़ 65 लाख से अधिक टेस्‍ट और 23 करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 93.90 प्रतिशत व्‍यस्‍क पात्र लोगों ने टीके की पहली डोज वहीं 59.20 प्रतिशत से अधिक व्‍यस्‍क पात्र लोगों ने कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Jan 2022, 8:07 AM IST

Corona Update : ट्रिपल फोर रोकेगा यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण

Corona Update : ट्रिपल फोर रोकेगा यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार नई नीति के साथ तेजी से टीकाकरण को रफ्तार दे रही है। कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण कोविड के प्रसार को रोकने में एक सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ है। ऐसे में तीसरी लहर को रोकने के लिए सरकार ने इस फोर टी नीति पर प्रभावी रूप से काम कर रही है। टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी पहले पायदान पर काबिज है। अब तक प्रदेश में 09 करोड़ 65 लाख से अधिक टेस्‍ट और 23 करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 93.90 प्रतिशत व्‍यस्‍क पात्र लोगों ने टीके की पहली डोज वहीं 59.20 प्रतिशत से अधिक व्‍यस्‍क पात्र लोगों ने कोविड टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।

प्रदेश में 23 करोड़ 32 लाख से अधिक टीकाकरण

प्रदेश में 23 करोड़ 32 लाख से अधिक टीकाकरण किया गया जिसमें 14 करोड़ 46 लाख से अधिक व्‍यस्‍क आबादी को पहली डोज और 08 करोड़ 80 लाख से अधिक व्‍यस्‍कों को टीके की दूसरी डोज दी जा चुकी है। जो दूसरे प्रदेशों के मुकाबले कहीं अधिक है। प्रदेश में 10 जनवरी से सभी कोरोना वॉरियर्स, हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही 60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बीडिटी वाले नागरिकों को प्री-कॉशन डोज दी जा रही है। अब तक 04 लाख 56 हजार से अधिक प्री-कॉशन डोज दी प्रदेश में दी जा चुकी है। वहीं 15-17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण भी राज्य में 3 जनवरी को एक बड़े स्‍तर पर शुरू हुआ। जिसमें अब तक 54,59,234 से अधिक किशोरों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

स्‍कूल कॉलेजों में होगा टीकाकरण

प्रदेश में अब तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 39 प्रतिशत किशोरों को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्‍द से जल्‍द सभी पात्र लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए। जिनकी दूसरी डोज बकाया हो, उनकी सूची तैयार कर संपर्क-संवाद बनाएं और टीकाकवर दिलाएं। किशोर टीकाकरण में धीमी गति वाले जिलों से संवाद बनाएं। प्रदेश के स्कूल व कॉलेजों में कैम्प लगवाकर टीकाकरण अभियान को गति दें।

यह भी पढ़ें : Coronavirus Update : बीते एक हफ्ते में कोरोनावायरस के नए मरीज 13 गुना बढ़े, रविवार को 7695 नए मिले चार की मौत

01 लाख 06 हजार 616 एक्टिव केस

एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति से प्रदेश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। एक्टिव केस की कुल संख्या वर्तमान में 01 लाख 06 हजार 616 है। इनमें मात्र 1096 लोग ही अस्पताल में हैं। बीते 24 घंटों में 02 लाख 16 हजार 152 किए गए कोरोना टेस्ट में 15,622 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें : यूपी में एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के एक्टिव केस, दहशत

12,402 लोगों ने संक्रमण को दी मात

इस बीच यूपी में 12,402 लोगों ने संक्रमण को मात दी। यूपी में 01 लाख 02 हजार 211 लोग घर पर ही उपचाराधीन हैं। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है।