scriptIndian Railway High Speed Train : अब हवाई जहाज से कम समय में हाई-स्पीड ट्रेन से पहुचें दिल्ली | Semi High Speed Railway Corridor For Fastest Tejas Express | Patrika News

Indian Railway High Speed Train : अब हवाई जहाज से कम समय में हाई-स्पीड ट्रेन से पहुचें दिल्ली

locationलखनऊPublished: Jun 20, 2019 02:43:05 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

-Indian Railway High Speed सुपर फास्ट ट्रेनें चलेंगी लखनऊ और कानपुर मार्ग पर-अब एक्सप्रेस वे के बगल में बनेगा Semi High Speed Train Coprridor

train

Good News : अब हवाई जहाज से कम समय में ट्रेन से पहुचें दिल्ली

लखनऊ. उप्र में हाई स्पीड ट्रेन (Indian Railway High Speed Train) का दौर शुरू हो गया है। उप्र की सीमा में अभी गतिमान, वंदे भारत,शताब्दी जैसी सुपारफास्ट ट्रेन चल रही हैं। इन ट्रेनों के बाद अब जुलाई माह से तेजस भी नयी दिल्ली से लखनऊ तक चलने लगेगी। इसी के साथ ही उप्र में हाई स्पीड ट्रेनों को चलाने के लिए 800 किमी का एक अलग सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर भी बनने वाला है। इसके बाद हवाई जहाज से भी कम समय में दिल्ली से लखनऊ पहुंचा जा सकेगा। माना जा रहा है कि सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से लखनऊ से दिल्ली की दूरी सिर्फ तीन घंटे में पूरी होगी।

सबसे तेज चलती है Gatimaan Express


वर्तमान में भारत में सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस (Gatimaan Express) है। इसकी गति 160 किमी प्रति घंटा है यानी 99 मील प्रति घंटे। यह ट्रेन अभी केवल दिल्ली और आगरा के बीच चलती है। निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह 8.10 बजे रवाना होती है और आगरा सुबह 9.50 बजे पहुंचती है। वापसी में यह आगरा से शाम 5.50 बजे चलती है और 7.30 बजे निजामुद्दीन पहुंचती है।

देश की पहली Semi High Speed वंदेभारत एक्सप्रेस


देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) है। यह दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है। इये ट्रेन-18 के नाम से भी जाना जाता है। यह देश की पहली बिना इंजन की ट्रेन है। इसे पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है।

जुलाई से चलेगी Tejas Express


लखनऊ से दिल्ली के बीच जुलाई के अंत तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) चलेगी। इस ट्रेन के चलने के बाद लखनऊ पहुंचने में शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 60 मिनट कम समय लगेगा। लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर शताब्दी एक्सप्रेस पहले से ही चल रही है। यह दोपहर लखनऊ से चलकर रात को नई दिल्ली पहुंचती है। शताब्दी को यह सफर पूरा करने में करीब साढ़े छह घंटे लगते हैं। जबकि, Tejas Express लखनऊ से दिल्ली का सफर 5 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को छोडकऱ सभी दिन लखनऊ जंक्शन से सुबह 6.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से दोपहर 3.35 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें

GOOD NEWS : हार्ट के मरीजों के लिए अच्छी खबर, नहीं करना पड़ेगा सर्जरी, कम पैसे में मिलेगा फायदा


High Speed Railway रूट मुंबई-अहमदाबाद


देश में सबसे तेज रेलगाड़ी हाई स्पीड ट्रेन होगी। इसकी गति 320 किमी प्रति घंटा यानी 200 मील प्रति घंटे होगी। यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के पश्चिमी शहर के बीच लगभग 500 किमी यानी 310 मील चलाई जाएगी। यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई तक केवल 3 घंटे में पहुंचेगी। इसका टिकट किराया हवाई विमानों से सस्ता होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो