लखनऊ. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शनिवार को 23 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। सपा की इस नई लिस्ट में पूर्व घोषित सात प्रत्याशियों का टिकट काट दिया गया। इस लिस्ट से सपा के उन सात उम्मीदवारों का टिकट काट दिया गया, जिन्हें पहले टिकट दिया गया था। टिकट वितरण में सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की चली। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश के विरोध के वावजूद बाहुबली अतीक अहमद को टिकट दिया है।