25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल कुछ इस तरीके से मनाएंगे मुलायम सिंह का जन्मदिन, अखिलेश ने भी बनाया बड़ा प्लान

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 21 नवंबर दिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर जोरों से तैयारियां चल रही हैं।  
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Nov 20, 2018

shivpal yadav celebrate mulayam singh birthday

शिवपाल कुछ इस तरीके से मनाएंगे मुलायम सिंह का जन्मदिन, अखिलेश ने भी बनाया बड़ा प्लान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन 21 नवंबर दिन बुधवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर जोरों से तैयारियां चल रही हैं। मुलायम सिंह के जन्मदिन को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शिवपाल सैफई में मनाएंगे मुलायम का जन्मदिन

शिवपाल यादव, मुलायम सिंह का जन्मदिन कुछ खास तरीके से मनाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने एक पत्र जारी कर अपनी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलायम सिंह का जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस बार खुद मुलायम का जन्मदिन पैतृक गांव सैफई में बड़े ही धूमधाम से मनाएंगे।

बताया जा रहा है कि मुलायम का जन्मदिन हर बार उनके पैतृक गांव सैफई में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है जिसमें बड़े बड़े उद्योगपतियों से लेकर अधिकारी, राजनेता शामिल होते हैं जिसकी वजह से मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन हमेशा चर्चा में रहता है। इस अवसर पर मुलायम का पूरा परिवार भी एकजुट दिखाई देता है लेकिन इस बार देखना होगा कि मुलायम सिंह के जन्मदिन पर पूरा परिवार एकजुट होता या नहीं क्योंकि राजनीति के कारण पूरा परिवार जुदा हो गया है।

सपा की तरफ से ये हैं तैयारियां

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश की तरफ से भी मुलायम सिंह के जन्मदिन के लिए एक बड़ा प्लान बनाकर तैयार किया गया है। समाजवादी पार्टी ने 22 नवंबर को जिला स्तर पर मुलायम सिंह के जन्मदिन का उत्साह मनाने के लिए एक पत्र जारी किया है जिसमें जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित करने की भी बात कही गई है।