4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेश्यावृत्ति से जुड़े सवाल से बचती दिखीं श्वेता लेकिन रिक्शे पर दिखाया ‘टशन’

साल 2014 में वेश्यावृत्ति के आरोप में जेल गई एक्ट्रेस श्वेता प्रसाद बसु दो साल पुराने विवाद पर कुछ बात नहीं करना चाहती, यहां तक की वे इनसे जुड़े सवाल भी नहीं सुनना चाहतीं। श्वेता का मानना है कि वे अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं। आने वाले दिनों वह स्टार प्लस के सीरियल चंद्र-नंदिनी में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती दिखेंगी।

2 min read
Google source verification

image

Prashant Srivastava

Sep 12, 2016

shweta prasad

shweta prasad

लखनऊ.
विवादों का सामना कई सेलीब्रेटीज़ को करना पड़ा है लेकिन मीडिया के सामने जवाब देते वक्त वह खुद पर कभी दाग नहीं आने देते लेकिन कई बार विवादों पर चु्प्पी सवालों की फेहरिस्त को और भी बड़ी कर देती है। सोमवार को एक्ट्रेस श्वेता बसु के साथ भी कुछ ऐसा हुआ। साल 2014 में वेश्यावृत्ति के आरोप में जेल गई एक्ट्रेस श्वेता प्रसाद बसु दो साल पुराने विवाद पर कुछ बात नहीं करना चाहतीं, यहां तक की वे इनसे जुड़े सवाल को बोरिंग मानती हैं। श्वेता का मानना है कि वे अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं। आने वाले दिनों वह स्टार प्लस के सीरियल चंद्र-नंदिनी में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती दिखेंगी। सोमवार को इस शो के प्रमोशन के लिए वह लखनऊ पहुंची।


बोरिंग सवाल का जवाब नहीं दे सकती


सेलीब्रेटीज से उनसे जुड़े विवादों के बारे में अक्सर पूछा जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने श्वेता से साल 2014 में हैदराबाद में हुए विवाद के बारे में पूछा तो वह बोलीं यह बोरिंग क्वेश्चन है, इसका जवाब देना जरूर नहीं समझती। श्वेता की पहचान साल 2002 में आई फिल्म मकड़ी से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।




सीरियल लोगों का जरूर पसंद आएगा


श्वेता को उम्मीद है कि दर्शकों को उनका आने वाला सीरियल जरूर पसंद आएगा। इस सीरियल में रजत टोकस चंद्रगुप्त मौर्य और श्वेता प्रसाद नंदिनी के किरदार में दिखेंगी। इसमें चंद्रगु्प्त और नंदिनी की प्रेम कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। श्वेता काफी लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। वह इससे पहले कहानी घर-घर की, करिश्मा का करिश्मा समेत कई सीरियलों में बाल कलाकार का रोल निभा चुकी हैं। आने वाले दिनों में वह धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी नजर आएंगी। लखनऊ के बारे में वह बोलीं कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है, उन्होंने हजरतगंज में रिक्शा चलाते हुए एक तस्वीर भी फेसबुक पर पोस्ट की।

ये भी पढ़ें

image