3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंकित की दादी ने रेलवे स्टेशन पर मिली लड़की के सामने रखा प्रस्ताव और हो गयी शादी तय… शादी 23 फरवरी को

आशिकी-2 फिल्म का गाना ‘सुन रहा है न तू’ गाकर मशहूर हुए कानपुर के अंकित तिवारी के सिर पर अब सेहरा सजने वाला है

2 min read
Google source verification
ankit tiwari

झांसी स्टेशन पर मिली सिंगर अंकित की दुल्हनिया
- एक अजनबी लडक़ी पर आया दादी का दिल
- पल्लवी शुक्ला बनेंगी सिंगर अंकित की बीवी
- 23 फरवरी को कानपुर में होगी शादी की रस्में

लखनऊ. आशिकी-2 फिल्म का गाना ‘सुन रहा है न तू’ गाकर मशहूर हुए कानपुर के अंकित तिवारी के सिर पर अब सेहरा सजने वाला है। 23 फरवरी को उनकी शादी किदवई नगर में रहने वाली पल्लवी शुक्ला से होगी। बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी की शादी की तारीख तय हुई है 23 फरवरी, जबकि वैन्यू होगा होटल लैंडमार्क। शादी के तीन दिन बाद 26 फरवरी को कान्हा गैलेक्सी में रिसेप्शन होगा।

झांसी स्टेशन पर मिली अंकित की दुल्हन

अंकित की शादी की दास्तां भी अनूठी है। कुछ दिन पहले अंकित की दादी झांसी से कानपुर आने के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर बैठी थीं। इसी दौरान उनकी नजर एक भोले और खूबसूरत चेहरे पर अटक गई। कुछ देर संकोच करने के बाद उन्होंने लडक़ी से नाम पूछा तो उसने पल्लवी बताया। बातों के सिलसिले में मालूम हुआ कि वह कानपुर की रहने वाली है। खूबसूरत चेहरे और भोली सीरत देखकर अंकित की दादी ने पल्लवी के सामने अपने पोते से शादी का प्रस्ताव रखा। पल्लवी झिझकी तो बताया कि पोता कोई साधारण लडक़ा नहीं, बल्कि ‘सुन रहा है न तू’ से मशहूर हुआ गायक अंकित है। इसके बाद दोनों परिवारों में बात शुरू हुई और रिश्ता पक्का हो गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं चाहिए थी बहू

अंकित की मां सुमन तिवारी ने बताया कि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बहू बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए। सुमन ने बताया कि पल्लवी में उनको वह सारी खूबियां दिखती हैं, जो वह चाहती हैं। अंकित के पिता आरके तिवारी के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग आएंगे। पल्लवी शुक्ला फिलहाल बंगलूरू में अपने भाई व मां के संग रहती हैं। पिता मैकैनिकल इंजीनियर हैं। पल्लवी ने बीटेक किया है। शादी के बाद पल्लवी न्यूजीलैंड में मास्टर्स डिग्री करने के लिए जाएंगी।

Story Loader