
2019 चुनाव: इस सीट पर रही कांग्रेस सबसे ज्यादा बार विजयी, लेकिन बसपा के इस प्रत्याशी ने तीन बार जीता चुनाव
बांदा. लोकसभा चुनाव (Loksabha election) नजदीक हैं और हर पार्टी इससे पहले अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी है। सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर सबकी नजरें टिकी है, खासतौर पर भाजपा की जो लोकसभा चुनाव 2014 में 71 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करने की फिराक में हैं। वहीं अगर बांदा की बात करें, तो 2014 में भाजपा के भैरों प्रसाद मिश्रा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। अब 2019 में भाजपा इस सीट को बचा पाएगी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा, लेकिन बीते सभी लोकसभा चुनाव में किन-किन पार्टियों से किन-किन प्रत्याशियों ने बांदा पर जीत का परचम लहराया था, इस पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
कांग्रेस ने हासिल की सबसे ज्यादा बार जीत-
1957 से अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा चार बार बांदा सीट पर कब्जा किया है। इसके अतिरिक्त तीन बार भारतीय जनता पार्टी, तीन बार बहुजन समाज पार्टी, दो बार समाजावादी पार्टी, वहीं सीपीआई, जनसंघ जैसी पार्टियां एक-एक बार बांदा लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर चुकी है।
यह प्रत्याशी तीन बार जीता चुनाव-
इसमें राम सजीवन इकलौते ऐसे प्रत्याशी हैं, जिन्होंने तीन बार लोकसभा चुनाव में अपने जीत का परचम लहराया वह भी बसपा के टिकट पर। निम्न रिपोर्ट में देखें कि आखिर बांदा लोकसभा सीट से 1952 से 2014 तक कब-कब कौन सी पार्टी ने जीत का स्वाद चखा।
बांदा लोकसभा सीट: कौन कब जीता
1957: राजा दिनेश सिंह, कांग्रेस
1962: सावित्री निगम, कांग्रेस
1967: चौधरी जगेश्वर सिंह यादव, सीपीआई
1971: राम रतन शर्मा, जन संघ
1977: अंबिका प्रसाद पांडे, जनता पार्टी
1980: रामनाथ डुबे, कांग्रेस
1984: भीष्म दियू दुबे, कांग्रेस
1989: राम सजीवन, बसपा
1991: प्रकाश नारायण त्रिपाठी, भाजपा
1996: राम सजीवन, बसपा
1998: रमेश चंद्र द्विवेदी, भाजपा
1999: राम सजीवन, बसपा
2004: श्यामा चरण गुप्ता, सपा
2009: आरके सिंह पटेल, सपा
2014: भैरों प्रसाद मिश्रा, भाजपा
Published on:
10 Feb 2019 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
