23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर के बाद अब अखिलेश-मुलायम के सबसे करीबी इस बड़े नेता ने भी सपा से दिया इस्तीफा

-राज्यसभा में तीन सांसदों का इस्तीफा मंजूर -सपा राज्यसभा सांसद संजय सेठ का इस्तीफा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Aug 2019, 4:17 PM IST

akhilesh yadav

नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर के बाद अब अखिलेश-मुलायम के सबसे करीबी इस बड़े नेता ने भी सपा से दिया इस्तीफा

लखनऊ.समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को छोड़कर जाने वालों का सिलसिला बंद नहीं होने से सपा संगठन में बेचैनी बढ़ गई है। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर (Neeraj Shekhar) के बाद सुरेंद्र नागर (Surendra Nagar) और अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सबसे करीब नेता व राज्य सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने भी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

संजय सेठ का इस्तीफा समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका है। एक माह के भीतर राज्यसभा के तीन सदस्यों का इस्तीफा ये अखिलेश के लिए बड़े झटके से कम नहीं। संजय सेठ के इस्तीफे के बाद अब राज्यसभा में सपा के 1० सदस्य बचे हैं। बता दें कि संजय सेठ का कार्यकाल भी 2022 में खत्म हो रहा है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, अब भाजपा में होंगे शामिल

एसपी के दिग्गज नेताओं में से एक थे संजय सेठ

संजय सपा के दिग्गज नेताअों में से एक थे। सेठ यूपी के बड़े बिल्डर हैं। वे शालीमार कंपनी के चेयरमैन भी हैं। इटावा के सिविल लाइंस इलाके की मुलायम सिंह की जो कोठी है, उसे भी संजय ने ही बनवाया था। इसके अलावा संजय सेठ अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव के भी काफी करीबी माने जाते थे। सेठ का राज्यसभा का कार्यकाल अभी बचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- फंस गए आजम खान घर की ही बहू ने नहीं दिया साथ, अखिलेश यादव से कर दी ये मांग-