
सपा विधायक रागिनी सोनकर
UP Politics: समाजवादी पार्टी की मछली शहर से विधायक रागिनी सोनकर का एक बयान फिर चर्चा में है। दरअसल आज विधानसभा में रागिनी सोनकर ने स्मार्ट सिटी के बारे में सरकार से सवाल किया। रागिनी ने मंत्री से सवाल पूछा कि पीएम मोदी में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान कई शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था। तो क्या जिन शहरों को स्मार्ट सिटी बनना था वो बन चुके हैं?
बता दें कि 1 दिन पहले देश की संसद में समाजवादी पार्टी से सांसद डिंपल यादव ने भी स्मार्ट सिटी को क्योटो बनाने पर सवाल उठाया था। वहीं, आज विधानसभा में रागनी सोनकर ने स्मार्ट सिटी को लेकर सरकार से सवाल पूछा है।
यह भी पढ़ें: OPS लागू करने के लिए योगी सरकार ने किया इनकार, विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन से किया वॉकआउट
प्रदेश में 7 स्मार्ट सिटी बनाने की हुई थी घोषणा
सदन में रागिनी सोनकर ने मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने वादा किया था कि वह पूरे भारत भर में 100 स्मार्ट सिटी बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में 15 स्मार्ट सिटी बनने की बात की थी। इसके लिए उन्होंने कहा था कि इसका आधा बजट केंद्र सरकार देगी और आधा बजट राज्य सरकार को देना होगा। उन्होंने आगे कहा कि 2019 और 2020 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 7 और स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी और इसके लिए विशेष व्यवस्था देने की बात भी की थी।
स्मार्ट सिटी बनाने में खर्च हो चुकी है आधा धनराशि
रागिनी ने आगे कहा कि यूपी के 10 स्मार्ट सिटी के लिए सरकार ने 9000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की थी। जिसमें से आज तक आधी धनराशि को सरकार ने यूज कर ली है। पर क्या उन पैसों को लगाने के बाद कोई ऐसा शहर है जो क्योटो बन पाया है। अगर सरकार ने इन शहरों में आधा भी काम भी किया हो तो कृपया सरकार उसकी जानकारी दे दें। इतना ही उन्होंने सदन में बैठो विधायकों से भी पूछा कि बताओं जो कोई शहर है जो क्योटो बना है।
Updated on:
10 Aug 2023 01:35 pm
Published on:
10 Aug 2023 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
