1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा की MLC प्रत्याशियों की लिस्ट में 50 % ऐसे लोग, साफ है पुराना वोट बैंक पाना चाहते हैं अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाद अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा परिषद चुनावों पर सबकी नज़रे लगी हुई हैं। जहां सपा ने अपना यादव वोट बैंक मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। सपा अपना यादव मुस्लिम का कांबिनेशन बनाकर चलना चाहती है, जबकि खिसक रहे यादव वोटरों को फिर से लाने की जुगत भिड़ाने जा रही है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Mar 17, 2022

akhilesh yadav

akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी अपने कोर वोटर रहे यादवों का वोट बैंक फिर से पाने की आस में काफी मेहनत करने लगी है। हाल में घोषित किए एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट देखकर ऐसा ही लगता है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए 16 सीटों पर 12 यादव उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जहां आने वाले हफ्तों में चुनाव होने हैं। सपा ने युवाओं पर अपना दांव लगाया है, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत उम्मीदवार पहली बार आए हैं। एक दिन पहले ही सपा ने देवरिया-कुशीनगर सीट से कफील खान की उम्मीदवारी की पुष्टि की थी।

मथुरा और मैनपुरी को मजबूत करने की कोशिश

सपा के कई उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य के 35 स्थानीय निकायों (एटा, मथुरा मैनपुरी सीट पर दो उम्मीदवारों के चुनाव) के तहत 36 सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 12 अप्रैल को होगी। इन चुनावों में सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी क्षेत्रवार सीटों के लिए वोट करेंगे।

सुनील सिंह साजन को फिर से मौका

बुधवार को जारी सपा की सूची में अनुराग वर्मा (खीरी), मनोज कुमार (जौनपुर), उमेश कुमार (वाराणसी), अमर यादव (बहरीच), विजय बहादुर यादव (प्रतापगढ़) और दिलीप सिंह यादव (आगरा-फिरोजाबाद) के नाम शामिल हैं। लखनऊ-उन्नाव सीट से मौजूदा एमएलसी सुनील सिंह साजन को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढे: बरसाने की तरह होगी गोरखपुर की होली, Yogi Adityanath पूरे शहर के साथ खेलेंगे फूलों की Holi

राजेश यादव पहले से एमएलसी

राजेश यादव (बाराबंकी), अमित यादव (पीलीभीत-शाहजहांपुर), रजनीश यादव (गोरखपुर-महाराजगंज), श्याम सुंदर सिंह (झांसी-जालौन-ललितपुर), संतोष यादव (बस्ती-सिद्धार्थनगर), वीरेंद्र शंकर सिंह (रायबरेली) के नाम हीरा लाल यादव (फैजाबाद), राजेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू (आजमगढ़-मऊ) और मकसूर अहमद (रामपुर-बरेली) भी सूची में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों को सीधे नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढे: कौन बनता है MLC, कैसे होता है विधान परिषद का चुनाव, 9 लोग ही कर सकते हैं वोट

Story Loader