कानपुर रेल हादसा: रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, जानिए कहां-कहां रुकेगी
कानपुर देहात के पास हुए ट्रेन हादसे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसा इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बों के पटरी से उतरने से हुआ।
passenger injured, jump from runnind train, sagar station, train in sagar, train running status, rail accident news, patrika hindi news, mp news in hindi, sagar
कानपुर.
कानपुर देहात के पास हुए ट्रेन हादसे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसा इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बों के पटरी से उतरने से हुआ। घटनास्थल पर राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस बीच रेलवे ने कानपुर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन को रवाना कर दिया है।
कानपुर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन के स्टॉप:
कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ जंक्शन, फैज़ाबाद, अकबरपुर, जौनपुर, वाराणसी, मुगलसराय, पटना और राजेंद्रनगर टर्मिनल।
कानपुर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन की जानकारी:
लखनऊ इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 2 स्लीपर और 1 एसएलआर कोच भी जोड़ा जाएगा।
कानपुर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन की जानकारी:
8 जनरल कोच, 3 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 1 सेकंड एसी, 2 एएलआर। यह ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त इंदौर-पटना के रास्ते से ही जाएगी।
सुबह तीन बजे हुआ हादसा
पटना से इंदौर जाने वाली ट्रेन इंदौर-पटना राजेंद्र नगर एक्सप्रेस के 14 डब्बे पटरी से उतर गये। यह हादसा कानपुर देहात के पुखरायां स्टेशन के पास दलेल नगर के पास हुआ। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है, जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जबकि इस हादसे में सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा किस वजह से हुआ, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है।
रेलवे ने बांटे नकली नोट
रेलवे विभाग की ओर से फौरी राहत के तौर पर 5-5 हजार तो दिए गए लेकिन ये नोट पुराने थे। जिससे लोगों के बीच अस्पताल में अफरातफरी मच गयी। लोगों का कहना था कि जब इन पैसों से किसी की जरूरतें नहीं पूरी होंगी तो ये पैसे देने का क्या मतलब। इन पुराने नोटों को कोई लेने को तैयार ही नहीं है।