9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में महिलाओं को फ्री बस यात्रा की शुरुआत, 264 करोड़ रु खर्च उठाएगी सरकार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा देने का मन बना लिया है। जिसमें अब पूरे प्रदेश सभी बुजुर्ग महिलाओं को फ्री बस यात्रा कराई जाएगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Apr 17, 2022

bus.jpg

File Photo of UP Roadways

प्रदेश में सभी महिलान को शामिल किया गया है जो 60 साल की उम्र में हैं या उससे ऊपर हैं। ऐसी महिलाएं यूपी रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. भाजपा के 2022 विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र के मुताबिक वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का मौका मिलेगा. रविवार को मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस बारे में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।

सीनियर सिटीजन महिलाओं का सर्वे

सरकार की माने तो इस योजना के ऊपर तकरीबन 264 करोड रुपए का सालाना खर्च आएगा. अभी के लिए परिवहन निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है. उत्तर प्रदेश में सभी डिपो से बुजुर्ग महिलाओं का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है, फिर उसी के आधार पर इस योजना को शुरू किया जाएगा. यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा उन महिलाओं का एक सर्वे तो पहले ही करवा लिया गया था. उस सर्वे के जरिए जानने का प्रयास रहा था कि कितनी महिलाएं इन बसों का इस्तेमाल करती हैं, क्या-क्या सुविधा उन्हें दी जाती है.

चुनावी संकल्प पत्र को पूरा करने जा रही भाजपा सरकार

संकल्प पत्र में सीनियर सिटीजन महिलाओं के लिए रोडवेज में मुफ्त बस यात्रा का वादा किया था और अब संकल्प पत्र के अपने वादे के तहत सरकार की तरफ से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. इसी कड़ी में कहा जा रहा है कि जल्दी ही 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी.

राजस्थान, दिल्ली में मिल रही है सुविधा

देश भर में अभी दो ऐसे राज्य हैं जहां पर महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है. राजधानी दिल्ली और राजस्थान में महिलाओं को ये सुविधा दी गई है. अब उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जा रहा है। जिसके बाद तीसरे नंबर पर प्रदेश होगा।

यह भी पढे: BJP में जा रहे शिवपाल यादव, भाजपा नेता देने लगे 'इज्जत'