30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Poultry Farming : सिर्फ 50 हजार में शुरू करें ये बिजनेस, डेढ़ महीने में होगी तीन लाख की कमाई

Poultry Farming - गारंटीड मुनाफा, रिस्क कम, एक अच्छी ट्रेनिंग के बाद इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 12 Sep 2021, 5:30 PM IST

Start Poultry Farming business know more details about murgi farm

लखनऊ. Poultry Farming- अगर नौकरी से परेशान हो गये हैं और अब अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। वह भी ऐसा बिजनेस जिसमें लागत कम और मुनाफा तगड़ा और रिस्क बेहद कम हो। तो समझिए अब आपकी तलाश पूरी हो गई है। आज हम आपको ऐसा बिजनेस बता रहे हैं, जिसमें आप मात्र 50 हजार रुपए लगाकर डेढ़ महीनों में ही तीन लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। इस योजना पर सरकार 35 फीसदी अनुदान भी देती है। हम बात करते हैं पोल्ट्री फॉर्म की। शुरुआत में 1500 मुर्गियों का टारगेट लेकर काम शुरू किया जा सकता है। ध्यान रहे कि पोल्ट्री फॉर्मिंग शुरू करने से पहले इसकी अच्छे से ट्रेनिंग लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि असमय बीमारी के चलते मुर्गियों में मरने का खतरा ज्यादा होता है।

हरदोई जिले की कोथावां ब्लॉक में पोल्ट्री फॉर्म चलाने वाले नीरज कुमार ने बताया कि एक चूजे की कीमत औसतन 30 रुपए है। 40 दिनों वह उसका वजन करीब दो किलो का हो जाएगा। एक किलो चिकेन का औसतन रेट 200 रुपए प्रति किलो मानें तो 40 दिनों बाद दो किलो का एक चूजा करीब 400 रुपए का हो जाएगा। इस दौरान एक चूजे की देखरेख और खान-पान पर करीब 150 रुपए का खर्च आएगा। ऐसे में अगर आपने 1500 चूजे तैयार किये हैं तो 40 दिनों बाद इनसे 06 लाख रुपए तैयार हो जाएंगे। इन पर खर्च 2,25000 रुपए का आएगा। कुल प्रॉफिट 3,75 हजार रुपए का होगा। अगर 75 हजार रुपए नुकसान में भी डाल दें तो कुल डेढ़ महीने में तीन लाख रुपए का मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें : 30 हजार रुपए लगाकर 03 लाख कमाने का मौका, शुरू करें ये बिजनेस, सरकार भी दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

सरकार देगी 35 फीसदी सब्सिडी
पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने के लिए कई बिजनेस लोन भी आसानी से मिल जाता है। इस व्यवसाय के लिए सरकार की ओर से 25 फीसदी की सब्सिडी दी जाती है वहीं, एससी-एसटी वर्ग के लिए यह सब्सिडी 35 फीसदी तक हो सकती है।

मुर्गियों के साथ अंडे से भी कमाई
एक निश्चित समय के बाद पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गियों और रोजाना अंडों की संख्या बढ़ जाएगी। मुर्गियों तो महंगी बिकती ही हैं, एक अंडे की कीमत भी करीब 7 रुपए है। नीरज ने बताया कि एक मुर्गी औसतन रोजाना तीन अंडे देती है। ऐसे में 1500 मुर्गियां से रोजाना 4500 अंडे हो जाएंगे। थोक में एक अंडे की कीमत करीब 6 रुपए है। ऐसे में इनसे रोजाना कमाई करीब 27 हजार रुपए की होगी। महीने में यह करीब 8 लाख रुपए होंगे। एक मुर्गी को खिलाने और मेडिकेशन में रोजाना करीब 5 रुपए खर्च आएगा जो 1500 मुर्गियों का 7500 रुपए होगा। इस तरह से रोजाना आपकी शुद्ध कमाई करीब 20 हजार रुपए होगी। यानी छह लाख रुपए महीना। नीरज ने बताया कि 20 हफ्ते बाद एक मुर्गी अंडा देना शुरू कर देती है। लगातार 20 हफ्ते तक मुर्गियों को खिलाने का खर्च करीब 1 से 1.5 लाख रुपये होगा।

यह भी पढ़ें : मात्र 50 हजार में अपनी छत पर लगवायें सोलर पैनल, होगी लाखों की कमाई, सरकार भी दे रही खूब सब्सिडी