State-Level Walkathon 2025 : स्वीप योजना के तहत 23 जनवरी को राज्य स्तरीय वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में एनएसएस, भारत स्काउट गाइड, एनवाईके, खेल पर्सन और छात्र-छात्राएं शामिल थे। वॉकथॉन का उद्देश्य मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना था।