
मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देकर फंसे रघुराज सिंह, भाजपा ने लिया सख्त एक्शन
लखनऊ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने यूपी के दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता के आरोप में रघुराज सिंह के को कारण बताओ नेटिस जारी कर एक सप्ताह में उनके द्वारा दिए गए बेतुके बयान के तर्क का जवाब मांगा है। रघुराज सिंह ने सोमवार को अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि बुर्के की आड़ में आतंकी समेत कई घटनाएं होती हैं। पिछले ही दिनों अलीगढ़ में शाहजमाल में सीएए के विरोध में धरना दे रहीं महिलाओं के बीच एमयू का एक छात्र बुर्का पहन कर घुस गया था। ऐसे में कोई भी घटना हो सकती थी इसलिए देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। रघुराज सिंह के इस बयान की काफी आलोचना की गई। अपने विवादित बयान से पार्टी की किरकिरी कराने पर भाजपा ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसी भी बहन, बेटी या महिला चाहे वह किसी भी समुदाय से जुड़ी हो, उऩकी मर्यादा के प्रतिकूल किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं स्वीकार की जाएगी। बेटियों और महिलाओं का सम्मान भाजपा की रीति-नीति है। इसका पालन करना हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है। इससे इतर किए गए व्यवहार या दिए गए बयान को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुस्लिम महिलाओं को बताया दैत्यों का वंशज
रघुराज सिंह ने मुस्लिम महिलाओं को दैत्यों का वंशज बताया है। उन्होंने त्रेता युग का उदाहरण देते हुए कहा कि जब लक्ष्मण जी ने सूपर्णखा की नाक काटी थी तो उन्होंने अपने चेहरे को ढक लिया था। मुस्लिम महिलाएं भी बुर्का पहनती हैं और ये भी दैत्यों की वंशज हैं।
Published on:
11 Feb 2020 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
