8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दारोगा और सिपाही ने मिलकर रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप

पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी मंजिल सैनी से गुहार लगाई, जहां से उसे आश्वासन देकर भेज दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sudhir Kumar

•

Updated: 29 Oct 2016, 10:34 AM IST

Madiyaon Police

Madiyaon Police

लखनऊ. राजधानी में खाकी के शर्मसार होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यहां की पुलिस आएदिन अपने किसी न किसी कारनाम से सुर्खियों में बनी रहती है। एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया। यहां रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक ने थाने पर तैनात दारोगा नौशाद और सिपाही आरिफ रजा पर मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी मंजिल सैनी को तहरीर देकर गुहार लगाई।

जानकारी के मुताबिक, मड़ियांव इलाके के पुरानी मस्जिद मुहिबुल्लापुर निवासी अहसान ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता है। वह बड़ी खदान रहीमनगर डुडौली खाना खाने जा रहा था। इस दौरान नासिर फार्म के पीछे छोटी मस्जिद के पास दारोगा नौशाद और सिपाही आरिफ रजा ने उसे जबरन रोक लिया। इसके बाद उन उससे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर आग-बबूला पुलिस कर्मियों ने उसकी बीच-सड़क पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दी।

पिटाई देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों की पिटाई से अहसान को चोटें भी आ गयी। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अहसान के जेब में रखे रुपये लूट लिये और फिर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए चले गए। लोगों ने पीड़ित को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी मंजिल सैनी से गुहार लगाई, जहां से उसे आश्वासन देकर भेज दिया गया।