
मंदिर-मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट से आई सबसे बड़ी खबर, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने केस वापस लेने का लिया फैसला
लखनऊ. दशकों से चले आ रहे मंदिर-मस्जिद विवाद (Ayodhya Mandir Maszid Dispute) को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद (Ram janam bhumi-babri masjid) में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड (Uttar Pradesh Sunni Waqf Board) ने दायर केस को वापस लेने का फैसला किया है। सुन्नी वक्फ बोर्ड ने मध्यस्थता पैनल (Madhyastha Panel) के माध्यम से इस केस वापस लेने का हरफनामा (Affidavit) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) ने हलफनामा दाखिल करने से पहले अपने वकीलों से सलाह-मशविरा तक नहीं किया और मध्यस्थता पैनल के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में यह कार्रवाई की है। इस हलफनामे में सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) ने सुप्रीम कोर्ट (SC) से कहा है कि वह राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद (Ram janam bhumi-babri masjid Dispute) से जुड़ा अपना केस वापस लेना चाहता है। यह हलफनामा श्रीराम पंचू के की तरफ से सुप्रीम कोर्ट (SC) में दाखिल किया गया है।
वक्फ बोर्ड के वकीलों ने कहा- मुझे जानकारी नहीं
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी (Zafaryab Jilani) ने बताया कि केस वापस लेने के बोर्ड के फैसले की जानकरी फिलहाल उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) ने केस वापस लेने की कोई सूचना नहीं दी है। आपको बता दें कि अयोध्या में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद (Ram janam bhumi-babri masjid) में आठ मुस्लिम पक्षकारों ने केस दायर किए हैं। जिसमें से मुख्य पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) की ओर से दो केस दायर किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला होगा मंजूर- इकबाल अंसारी
वहीं राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद (Ram janam bhumi-babri masjid Dispute) मामले में एक और पक्षकार हाशिम अंसारी (Hashim Ansari) के लड़के इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) ने सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) के फैसले पर कहा कि इस फैसले से फिलहाल उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर होगा। साथ ही इकबाल अंसारी के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता एमआर शमशाद (MR Shamshad) ने बताया कि पिछले दो महीनों में सुन्नी वक्फ बोर्ड (Uttar Pradesh Sunni Waqf Board) के रवैये में बदलाव आया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल छह मुस्लिम पक्षकार हैं, जिनमें से सुन्नी वक्फ बोर्ड भी एक था।
Published on:
16 Oct 2019 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
