
लखनऊ. कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दावा किया है कि योगी सरकार अब तक 10 लाख 53 हजार 218 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। महज 3 दिनों में ही 01 हजार 828 करोड़ 54 लाख रूपये का भुगतान 1 लाख 70 हजार 221 किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। ये पिछली सपा सरकार से दस गुना ज्यादा है। उनके मुताबिक, पूर्ववर्ती सपा सरकार में 23 अप्रैल तक 1 लाख 14 हजार 921 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। हम अब तक 10 गुना ज्यादा खरीद कर चुके है।
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के मुताबिक, योगी सरकार फार्मर फ्रेंडली सरकार है। इस वर्ष नई पहल करते हुए चना, मसूर सहित दलहन के क्रय केन्द्र प्रारम्भ हो रहे है। यह प्रयास है कि ‘दलहन के किसानों को भी हम सही कीमत दिला सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा कि किसान कल्याण कार्यशाला पूरे देश में लगाई जाएगी और इसके लिए 2 मई की तारीख निर्धारित हुई है। उत्तर प्रदेश के सभी 827 विकास खण्डों में किसान कल्याण कार्यशाला लगाई जाएगी। जिसमें कृषि विभाग, उद्यान एवं फल संरक्षण, गन्ना विभाग, पशुपालन, मत्सय विभाग, मधुमक्खी पालन, रेशम विभाग आदि सभी विभाग अपनी योजनाओं के साथ कार्यशाला में रहेंगे।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। रासायनिक एवं जैविक उर्बरकों के सही प्रयोग की जानकारी भी दी जायेगी। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जायेगा। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक 23 लाख अनुसूचित छात्रों को छात्रवृत्ति दी है जब कि पिछली सपा सरकार ने 14 लाख अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को ही छात्रवृत्ति दी थी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रमापति शास्त्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी उपस्थित रहे। जन सहयोग केन्द्र पर 62 लोग अपनी समस्याएं लेकर आए। जिनके समाधान में मा0 मंत्रियों द्वारा संबंधित अधिकारियों से बात की गई तथा संबंधित अधिकारियों व विभागों को पत्र भेजे गये।
Published on:
24 Apr 2018 08:16 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
