धोनी जैसा दिखने के लिए की बहुत मेहनत: सुशांत

धोनी जैसा दिखने के लिए शुशांत को करनी पड़ी बहुत मेहनत।क्रिेकेटर महेंद्र सिंह धोनी का बैटिंग स्टाइल कॉपी करने से कठिन ज्यादा उनके रूटीन को फॉलो करना और हाव-भाव को समझना है।

2 min read
Sep 29, 2016
sushant
लखनऊ.
क्रिेकेटर महेंद्र सिंह धोनी का बैटिंग स्टाइल कॉपी करने से कठिन ज्यादा उनके रूटीन को फॉलो करना और उनकी सोच को समझना है। पूरी फिल्म को करने के दौरान भी हम उन्हें 30 प्रतिशत ही समझ पाए। यह कहना है एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जो 30 सिंतबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'एमएस धोनी- द अन्टोल्ड स्टोरी' में धोनी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंची फिल्म की टीम ने ढेर सारी बातें साझा कीं-




किरन मोरे से ली ट्रेनिंग


सुशांत ने बताया कि धोनी के किरदार को निभाने के लिए उनकी मदद क्रिकेटर किरन मोरे ने की। उनके मुताबिक फिल्म में सबसे ज्यादा मुश्किल धोनी का हेलीकाप्टर शॉट खलना था। उन्होनें कहा कि मैं कुछ एक अच्छा क्रिकेटर हूं करीब 12 साल से धोनी को फॉलो कर रहा हूं ऐसे में जब उनकी बायोपिक पर काम करने का मौका मिला तो मैं तुरंत तैयार हो गया। ट्रेनिंग के दौरान मेरी तीन बार मुलाकात हुई तब जाना धोनी तो बहुत ही सहज है मगर क्रिकेट ग्राउंड पर उनका दिमाग उनकी सोच सबसे अलग है। फिल्म में कियारा अडवानी साक्षी धोनी की किरदार निभा रही हैं। वहीं धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का किरदार बरेली की दिशा पटानी निभा रही हैं।


अब चेक पर रकम ज्यादा होती है


अपने स्ट्रगल के बारे में सुशांत ने बताया कि एक्टर बनने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ी और मुंबई चले आए। कई साल थिएटर करने के बाद उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।उनके मुताबिक थियेटर से लेकर बड़े परदे पर काम करने तक मैंने अपनी मेहनत में कमी नहीं की आज भी मैं उतनी ही शिद्दत से काम करता हूं जितनी शिद्दत से थियेटर में करता था। फर्क यह है कि अब मेहनताना के तौर पर जो चेक मिलता है उसमें रकम ज्यादा होती है। धोनी के किरदार को समझने के लिए लगभग एक साल का समय लगा।




लखनऊ से है खास लगाव


बरेली की रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आईं दिशा ने कहा कि आप छोटे शहर से हो या बड़े शहर से आपको संघर्ष तो करना ही पड़ेगा। यहीं संघर्ष आपको अपनी मंजिल तक पहुंचायेगा। लखनऊ से मेरा खास लगाव है। यहां कई साल बिताए हैं। प्रमोशन के दौरान प्रोड्यूसर अरुण पांडे भी मौजूद रहे।


फिल्म एमएस धोनी की टीम ने शाम को सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। बताया जा रहा है कि फिल्म को टैक्स फ्री किया जा सकता है।

Sushant
Published on:
29 Sept 2016 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर