15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में जाएंगे पीएम मोदी? बांग्लादेश से आया न्योता

Bangladesh Invitation: बांग्लादेश ने भी पीएम मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। यह निमंत्रण ढाका से भारतीय पक्ष को देर रात भेजा गया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 15, 2026

Bangladesh PM swearing-in, Tarique Rahman inauguration, Narendra Modi invitation Bangladesh,

बांग्लादेश से पीएम नरेंद्र मोदी को आया न्योता (Photo-IANS)

Tariq Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में आम चुनावों में तारिक रहमान की पार्टी BNP ने शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी है। इसी बीच बांग्लादेश ने भी पीएम मोदी को तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। यह निमंत्रण ढाका से भारतीय पक्ष को देर रात भेजा गया। इससे कुछ घंटे पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेताओं ने संकेत दिया था कि क्षेत्रीय देशों के नेताओं को भी समारोह में बुलाया जाएगा।

क्या कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समारोह में शामिल होने की संभावना कम है, क्योंकि उसी दिन मुंबई में उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है। मैक्रों भारत यात्रा के दौरान एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आ रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि भारत की ओर से समारोह में किसी वरिष्ठ नेता—संभवतः उपराष्ट्रपति या विदेश मंत्री—को भेजा जा सकता है। भारतीय पक्ष फिलहाल बांग्लादेश के साथ संबंधों में जल्दबाजी दिखाने से बचना चाहता है, हालांकि हाल के तनाव के बाद रिश्तों को सामान्य करना प्राथमिकता बना हुआ है।

पाक पीएम भी हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के मुताबिक एक और कारण यह भी है कि समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के भी शामिल होने की संभावना है, जिनके साथ मंच साझा करना भारत के लिए संवेदनशील माना जा रहा है।

चीन और सऊदी अरब को भी दिया जा सकता है न्योता

जानकारी के अनुसार बांग्लादेश दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के अधिकांश सदस्य देशों के नेताओं को आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। इस संगठन की पहल रहमान के पिता और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने की थी। इसके अलावा चीन, मलेशिया, सऊदी अरब और तुर्किये जैसे देशों के नेताओं को भी बुलाया जा सकता है।

जनता के हितों पर आधारित होगी विदेश नीति-रहमान

तारिक रहमान ने कहा कि उनकी सरकार की विदेश नीति देश-केंद्रित नहीं बल्कि जनता के हितों पर आधारित होगी। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच पहली फोन बातचीत में मोदी ने रहमान को चुनावी जीत पर बधाई दी और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों पर साथ काम करने की बात कही।