15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्यूनिख में आसीम मुनीर को गेट पर रोका गया! सिक्योरिटी ने मांगा आईडी, वीडियो वायरल

जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित Munich Security Conference के दौरान पाकिस्तान के फील्ड मार्शल Asim Munir को प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के लिए रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
Field Marshal Asim Munir

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर।(फोटो क्रेडिट- ANI)

जर्मनी के म्यूनिख (Munich) में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस (Munich Security Conference) के दौरान पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसीम मुनीर से जुड़ा एक वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुरक्षा अधिकारी असीम मुनीर को उनकी पहचान के लिए रोकता है और उन्हें अपना पहचान पत्र ठीक से दिखाने के लिए कहता नजर आ रहा है।

यहां कॉन्फ्रेंस के प्रवेश द्वार से कुछ कदम पहले सुरक्षा अधिकारी ने उनके नाम बैज की ओर इशारा करते हुए गले में लटके आईडी कार्ड की तरफ ध्यान दिलाया और कहा, “क्या आप इसे घुमा सकते हैं?” यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

JSMM ने आसिम मुनीर का किया विरोध

उधर, जर्मनी में सिंधी राजनीतिक संगठन जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (Jeay Sindh Muttahida Mahaz - JSMM) ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में भागीदार पर कड़ा विरोध जताया है।

इस संगठन के सदस्यों ने कॉन्फ्रेंस स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा उठाया। JSMM के अध्यक्ष शफी बुरफत ने फील्ड मार्शल मुनीर की म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में मौजूदगी पर नाराजगी जताई और 'खेद” प्रकट किया।

आपको बता दें कि Munich Security Conference को अंतरराष्ट्रीय संवाद और संघर्ष समाधान के लिए एक प्रमुख मंच माना जाता है। यह सम्मेलन हर वर्ष विश्व नेताओं, राजनयिकों और सुरक्षा विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एकत्र करता है।