
बराक ओबामा और एलियंस। (फोटो: पत्रिका)
Barack Obama : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियंस को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। ओबामा ने साफ शब्दों में स्वीकार किया है कि वे एलियंस (Aliens) के अस्तित्व में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, "वे असली हैं," लेकिन साथ ही उन्होंने अमेरिका के रहस्यमयी मिलिट्री बेस 'एरिया 51' (Area 51 Conspiracy) से जुड़े षड्यंत्र सिद्धांतों (Conspiracy Theories) को पूरी तरह खारिज कर दिया। एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान जब ओबामा से दूसरी दुनिया के प्राणियों (Barack Obama Aliens) के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि एलियंस होते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि वे कहां रहते हैं। यूट्यूबर ब्रायन टायलर कोहेन (Brian Tyler Cohen) के साथ बातचीत में बराक ओबामा ने कहा, "मैंने उन्हें देखा नहीं है, लेकिन वे असली हैं।" यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पूरी दुनिया में यूएफओ (UFO Sightings) और एलियंस को लेकर बहस छिड़ी हुई है।
ध्यान रहे कि दशकों से यह माना जाता रहा है कि अमेरिका के नेवादा स्थित 'एरिया 51' में एलियंस को कैद करके रखा गया है या वहां उनकी तकनीक पर शोध चल रहा है। ओबामा ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, "वे एरिया 51 में नहीं हैं। वहां कोई अंडरग्राउंड फैसिलिटी नहीं है, जहां उन्हें छिपाया गया हो। अगर ऐसा कोई बड़ा षड्यंत्र होता, तो शायद उसे राष्ट्रपति से भी छिपाया गया होगा, जो मुमकिन नहीं लगता।"
ओबामा ने यह भी स्वीकार किया कि आसमान में कुछ ऐसी चीजें देखी गई हैं, जिनके बारे में सरकार को भी पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे फुटेज और रिकॉर्ड मौजूद हैं जो आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं (UAPs) को दिखाते हैं। हम ठीक-ठीक नहीं जानते कि वे क्या हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि जब एलियंस की बात आती है, तो कुछ चीजें वे सार्वजनिक रूप से नहीं बता सकते।
ओबामा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर एलियंस एरिया 51 में नहीं हैं, तो फिर वे कहां हैं? और अगर सरकार के पास फुटेज हैं, तो उन्हें पूरी तरह सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता?
अमेरिकी सरकार ने हाल के वर्षों में यूएफओ (UAPs) से जुड़ी कई रिपोर्ट और वीडियो जारी किए हैं। अमेरिकी नौसेना के पायलट्स और रीपर ड्रोन (Reaper Drones) की ओर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अजीबोगरीब उड़ने वाली वस्तुओं को देखा गया है, जो भौतिकी के नियमों को चुनौती देती हुई नजर आती हैं।
भले ही ओबामा ने एरिया 51 की थ्योरी को खारिज कर दिया हो, लेकिन आलोचकों का मानना है कि सरकार अभी भी बहुत कुछ छिपा रही है। "अनआइडेंटिफाइड एनोमल्स फेनोमेना" (UAP) शब्द का इस्तेमाल करके सरकार ने यूएफओ को एक नया नाम तो दे दिया है, लेकिन इनके ओरिजिन के बारे में अभी भी चुप्पी साधी हुई है।
संबंधित विषय:
Updated on:
15 Feb 2026 02:00 pm
Published on:
15 Feb 2026 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
