
अपने एआई चैटबॉट या वर्चुअल पार्टनर के साथ 'रियल-लाइफ डेट' पर जा रहे हैं लोग (इमेज सोर्स: RT एक्स स्क्रीनशॉट)
New York Hell’s Kitchen AI Dating Cafe: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभाव से दुनिया भर में बहुत-कुछ बदल रहा है। अब न्यूयॉर्क हेल्स किचन इलाके में ऐसा अनोखा कैफे खोला गया है, जहां कोई भी AI को पार्टनर बनाकर उसके साथ डेडिंग कर सकता है। इस कैफे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं। कुछ यूजर्स इसे फ्यूचर ऑफ डेटिंग मान रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब और इंसानी रिश्तों के लिए खतरा बता रहे हैं।
वैलेंटाइन वीक के दौरान शुरू हुए इस कैफे का नाम ईवा एआई कैफे है, जहां लोग अपने एआई चैटबॉट या वर्चुअल पार्टनर के साथ 'रियल-लाइफ डेट' पर जा रहे हैं। यहां इंसान की कोई जरूरत नहीं, बस फोन या टैबलेट पर एआइ साथी को सामने रखकर कॉफी-चाय पीते हुए रोमांटिक बातचीत की जा रही है।
एक बार को ट्रांसफॉर्म करके बनाए कैफे में सिर्फ सिंगल-सीट टेबल हैं, कैंडल लाइट, रोमांटिक माहौल, और हर टेबल पर फोन स्टैंड रखा है ताकि एआई पार्टनर को 'सामने' बैठाया जा सके। लोग ऐप के जरिए अपने कस्टमाइज्ड एआई कंपेनियन (गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड) से वॉइस चैट, वीडियो या टेक्स्ट पर बात करते हैं, हेडफोन लगाकर सुनते हैं। कई लोग पहले से ऐप में अपना एआइ पार्टनर बना कर आते हैं, जबकि कुछ मौके पर ही नया क्रिएट करते हैं। यह एक पॉप-अप (सीमित समय के लिए) एक्सपेरिमेंट है, जो 11-12 फरवरी 2026 या उसके आसपास खोला गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां आने वाले लोग अकेलेपन से जूझ रहे हैं या ट्रेडिशनल डेटिंग से थक चुके हैं। एआई के साथ बात करने में उन्हें कंफर्ट मिलता है क्योंकि इसमें रिजेक्शन, घोस्टिंग या जजमेंट का डर नहीं होता। यह एक तरह का सेफ स्पेस बन गया है जहां बिना दबाव के इमोशंस शेयर किए जा सकते हैं। टेक एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एआई कंपेनियन अकेलेपन को कम कर सकते हैं, लेकिन लोगों के असली रिश्तों से दूर न हो जाने की चिंता भी है।
Published on:
16 Feb 2026 02:26 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
