24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म ‘एमएस धोनी’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए थे सुशांत सिंह राजपूत, अखिलेश से की थी मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने फ्लैट में आत्महत्या (suicide) कर ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 14 Jun 2020, 10:57 PM IST

sushant singh rajput suicide

sushant singh rajput suicide

लखनऊ. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा पसर गया है। टीवी जगत से बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'काई पो चे' (Kai Po Che) से कदम रखने वाले सुशांत ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया, लेकिन फिल्म 'एमएस धोनी' (MS Dhoni) ने उन्हें एक स्टार के रूप में स्थापित किया। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए 2016 में वह राजधानी लखनऊ (Lucknow) भी आए थे। इस दौरान सूबे में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार थी और उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था। लखनऊ आए सुशांत ने अपने अनुभव भी साझा किए थे। आपको बता दें कि रविवार को सुशांत का शव मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

फिल्म प्रमोशन के दौरान सुशांत ने अपने स्ट्रगल के बारे में बताया था। वह बोले, एक्टर बनने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ी और मुंबई चले आए। कई साल थिएटर करने के बाद उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। थियेटर से लेकर बड़े पर्दे पर काम करने तक मैंने अपनी मेहनत में कमी नहीं आने दी। आज भी मैं उतनी ही शिद्दत से काम करता हूं, जितनी शिद्दत से थियेटर में करता था। फर्क यह है कि अब मेहनताना के तौर पर जो चेक मिलता है उसमें रकम ज्यादा होती है। धोनी के किरदार को समझने के लिए लगभग एक साल का समय लगा।