23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रहीं सुषमा स्वराज, यूपी में शोक की लहर, सपा ने जताया शोक, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार शाम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 Aug 2019, 12:06 AM IST

Sushma Swaraj

Sushma Swaraj

लखनऊ. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) का मंगलवार शाम को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व विदेश मंत्री के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके आकस्मिक निधन पर यूपी में कई नेताओ ने शोक संदेश जारी किए हैं। सुषमा स्वराज ने मंगलवार शाम को पीएम मोदी को सम्बोधित एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि प्रधान मंत्री जी - आपका हार्दिक अभिनन्दन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।

सीएम योगी ने कहा यह-

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर वक्ता, सदाशयी सांसद और अपने प्रभाव से जन-जन को जीतनेवाली, सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूँ। ईश्वर उनको अपने लोक में सर्वोच्च आसन दें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

साध्वी निरंजन ज्योति ने किया ट्वीट-

आदरणीय सुषमा स्वराज जी के निधन का ख़बर हृदय को अत्यंत वेदना प्रदान करने वाला है, उनका विदेश मंत्री के रूप में कार्यकाल अद्वितीय था। यह हम सभी के लिए अपूर्णिय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित।

सपा ने जताया शोक-

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने कहा कि देश ने एक बेहतरीन वक्ता और नेता को खो दिया है। लगभग 9 बजे सुषमा स्वराज जी को हृदयाघात हुआ। उन्हें एम्स ले जाया गया जहाँ उन्होंने अन्तिम साँस ली। विदेश मंत्री के नाते देश दुनियाभर में ख्याति प्राप्त की थी। 2014 में आडवाणी जी उन्हें पीएम के रूप में देखना चाहते थे, विनम्र श्रद्धांजलि।

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष ने बताया अपूरणीय क्षति-

उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भारत की पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। सुषमा जी का असामयिक निधन संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करें और आपके परिवार को संबल प्रदान करें।ॐ शांति ॐ