4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में कल से ‘स्वच्छ विरासत’ कैंपेन, 75 ऐतिहासिक स्थलों को किया जाएगा क्लीन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 जनवरी से ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान शुरू किया जा रहा है।  

less than 1 minute read
Google source verification
nehaaaa.jpg

ये नेहा शर्मा की फोटो है

उत्तर प्रदेश में शनिवार से स्वच्छ विरासत मिशन अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान का मकसद प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों को संवारना है। 10 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों की साफ सफाई की जाएगी।।

स्थानीय निकाय निदेशालय की डायरेक्टर नेहा शर्मा ने बताया है कि शहरों को ‘गुड टू ग्रेट’ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए 100 दिन का विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसी अभियान का एक हिस्सा ‘स्वच्छ विरासत’ है। जिसमें प्रदेश के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।

नुक्कड़ नाटक से किया जाएगा जागरूक
नेहा शर्मा ने बताया है कि साफ-सफाई को लेकर जागरुकता भी इस अभियान का हिस्सा है। नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके साथ ही ऐतिहासिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, बैनर और मीडिया आदि के जरिए स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांडिंग की जाएगी।

कार्यक्रम स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। इस रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

21 जनवरी से ‘रन फॉर जी20’
नेहा शर्मा ने बताया कि ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान में ही ‘रन फॉर जी20’ को भी शामिल किया गया है। ये 21 जनवरी को होगा। इस मैराथन में एनजीओ, सीएसओ, एनएसएस, एनसीसी, एसवीपीएस और लोकल एंबेसडर को शामिल किया जाएगा।